
नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: पुलिस ने चंद्रशेखर को हिरासत में लिया
पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार को आग लगा दी थी। आग पर फौरन काबू पा लिया गया था। (भाषा)
Published : 21 December 2019, 11:48 AM IST
Topics : CAA Citizenship Amendment Act daryaganj Daryaganj violence National दरियागंज दरियागंज हिंसा पुरानी दिल्ली राष्ट्रीय संशोधित नागरिकता कानून