
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
मथुरा : मैच शौकीनों के चेहरे पर उस वक्त मायूसी छा गई, जब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अब क्रिकेट जगत में विराट के संन्यास की खबर चर्चा में है। इस चर्चा के बीच विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ मथुरा पहुंचे,जहां पर प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किए। प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचने के बाद यहां पर उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर क्यों विराट कोहली संन्यास के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए? क्यों विराट कोहली इतने आध्यात्मिक हैं? चलिए जानते हैं आज के लिए आर्टिकल में।
विराट कोहली का रिकॉर्ड न सिर्फ़ बल्लेबाज़ के तौर पर बल्कि कप्तान के तौर पर भी बेहतरीन है। वे भारत के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 2014 से 2022 तक 68 टेस्ट में भारत की अगुआई की और 40 में जीत दर्ज की। उनकी अगुआई में भारत ने 17 टेस्ट हारे और 11 ड्रॉ रहे। विराट कोहली बाबा नीम करौली के परम भक्त हैं। विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बाबा नीम करौली को बहुत मानते हैं। बचपन से ही उन्हें भगवान में आस्था है।
सूत्रों के अनुसार, आपको बता दें कि विराट कोहली की हनुमान जी में गहरी आस्था है। वह हमेशा अपने साथ हनुमान जी की मूर्ति रखते हैं, जिससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आंतरिक शांति- विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने व्यस्त कार्यक्रम और उच्च दबाव वाली जीवनशैली के बीच आध्यात्मिक ज्ञान और आंतरिक शांति की तलाश करते हैं। उनका मानना है कि प्रेमानंद महाराज की शिक्षाएँ उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक प्रश्नों के उत्तर स्पष्टता प्रदान करती हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। विराट ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। इस घोषणा के कुछ देर बाद ही विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। विराट भारतीय टेस्ट इतिहास के सबसे सफल कप्तान थे। कई दिनों से उनके संन्यास की चर्चा चल रही थी लेकिन बीसीसीआई उन्हें मनाना चाहता था। वह नहीं माने और संन्यास ले लिया।
अब विराट कोहली टेस्ट से संन्यास लेने के ठीक एक दिन बाद वृंदावन में नजर आए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी थीं। बता दें कि विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के तीसरी बार दर्शन किए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद भी विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे।
Location : Mathura
Published : 13 May 2025, 2:20 PM IST
Topics : Baba Neem Karoli Bhakt Kohli Test Cricket Exit Kohli Vrindavan Visit Premanand Maharaj Virat Anushka Spiritual Journey Virat Kohli retirement