RCB vs SRH LIVE Cricket Score: आरसीबी टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला, पहला बड़ा मुकाबला शुरू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का बिगुल बज चुका है और हम लेकर आए हैं इस धमाकेदार ओपनिंग मैच का LIVE कवरेज! जुड़े रहिए यहां आपको मिलेंगी हर बॉल की LIVE कमेंट्री, बड़े शॉट्स, विकेट्स और मैच के सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स!

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 28 March 2026, 6:04 PM IST

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 28 Mar 2026 08:31 PM (IST)

      सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 79-3

      9 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 79 रन है. ईशान किशन 19 गेंद में 38 रन पर हैं। वह दो छक्के और 4 चौके लगा चुके हैं. हेनरिक क्लासेन 12 गेंद में 18 रन पर हैं। वह दो चौके लगा चुके हैं।

       

    • 28 Mar 2026 07:49 PM (IST)

      RCB vs SRH Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 17-0

      दूसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 10 रन दिए। 2 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 17 रन हो गया है।

    • 28 Mar 2026 07:45 PM (IST)

      RCB vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

      रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
      इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।

      सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
      इम्पैक्ट सब: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन।

    • 28 Mar 2026 07:44 PM (IST)

      सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

      सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जैकब डफी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। हेड ने 1 रन से खाता खोला। अभिषेक शर्मा ने छक्के से खाता खोला। सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 7 रन बनाए। ट्रेविस हेड 1 और अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर।

    • 28 Mar 2026 07:09 PM (IST)

      RCB vs SRH LIVE Cricket Score: आरसीबी ने टॉस जीता

      आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी।

    • 28 Mar 2026 06:49 PM (IST)

      RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज होगी रन की बारिश

      चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाज़ों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। जिससे बड़े शॉट्स लगाना आसान हो जाता है और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर पहले भी क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों ने रनों की बरसात की है। ऐसे में आज के मुकाबले में भी चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के पावर हिटर्स से सतर्क रहना होगा, क्योंकि यह टीम किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने का दम रखती है।

    • 28 Mar 2026 06:15 PM (IST)

      RCB vs SRH LIVE: टीवी और मोबाइल पर कहां देखें मैच?

      रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का लाइव प्रसारण आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा।

RCB vs SRH 2026 LIVE Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का धमाकेदार आगाज़ आज होने जा रहा है और माहौल पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंग चुका है। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, जहां फैंस को हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी लेकिन सनराइजर्स भी पूरी तैयारी के साथ उतर रही है और मुकाबले को टक्कर का बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस ठीक 7 बजे होगा। हर बॉल, हर चौके-छक्के और हर बड़े मोमेंट की लाइव अपडेट आपको यहीं मिलती रहेगी तो बने रहिए इस रोमांचक मुकाबले के साथ!

Location : 
  • Bengaluru

Published : 
  • 28 March 2026, 6:04 PM IST