19 छक्के, 36 गेंदों में शतक; प्रियांश आर्य ने तोड़ा KL राहुल का रिकॉर्ड

दिल्ली के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। इंदौर के डेली कॉलेज मैदान पर तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए प्रियांश ने सिर्फ 68 गेंदों में धुआंधार 181 रन बनाए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 November 2026, 12:26 PM IST

New Delhi: दिल्ली के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। इंदौर के डेली कॉलेज मैदान पर तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए प्रियांश ने सिर्फ 68 गेंदों में धुआंधार 181 रन बनाए। इसके साथ ही, वह T20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

25 वर्षीय इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी, जिसके सामने तमिलनाडु के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। उनकी पारी में 19 छक्के और 7 चौके शामिल थे। आर्य ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया, उन्होंने शुरुआती 6 ओवर के पावरप्ले में ही 8 छक्के जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। हालांकि, इसके बाद कुछ समय के लिए उन्होंने थोड़ी सावधानी बरती, लेकिन जल्द ही फिर से गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जो उनके T20 करियर का तीसरा शतक था।

अपनी पारी के दौरान, आर्य ने कई रिकॉर्ड बनाए। 59 गेंदों में 149 रन तक पहुंचने के बाद, उन्होंने तमिलनाडु के कप्तान साई किशोर के एक ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर 150 रनों का आंकड़ा पार किया। इस उपलब्धि के साथ, वह T20 मैच में 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय पुरुष बल्लेबाज बन गए हैं, और अब इस सूची में केएल राहुल और तिलक वर्मा के साथ शामिल हो गए हैं। इससे पहले, T20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 152 था, जो केएल राहुल के नाम था, जबकि तिलक वर्मा ने 2024 में मेघालय के खिलाफ नाबाद 151 रन बनाए थे। आर्य ने अब इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है।

Gold Price Today: 10 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, गुरुनानक जयंती पर दिल्ली से चेन्नई तक महंगा हुआ सोना

प्रियांश आर्य की रिकॉर्ड तोड़ने वाली पारी

भारतीय सरजमीं पर खेले गए किसी भी T20 मैच में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर। किसी T20 मैच में कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर।

Dimple-Akhilesh Love: डिंपल-अखिलेश के शादी की 27वीं वर्षगांठ आज, कॉलेज की मोहब्बत से सत्ता के गलियारों तक की पूरी कहानी

T20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

प्रियांश ने अपनी पारी में 19 छक्के लगाए जो किसी एक T20 पारी में सबसे ज़्यादा हैं। 19 छक्के लगाकर प्रियांश आर्य ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने T20 पारी में 17 छक्कों के पुनीत बिष्ट के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा, उन्होंने एक T20 पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह रिकॉर्ड पहले न्यूज़ीलैंड के फिन एलन के नाम था, जिन्होंने भी एक T20 पारी में 19 छक्के लगाए थे। आर्य 19वें ओवर में एम. सिद्धार्थ की गेंद पर आउट हो गए। वह T20 क्रिकेट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर के विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ आठ रन दूर रह गए। पिछले महीने, दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने नाबाद 189 रन बनाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था।

Location :  New Delhi

Published :  24 November 2026, 12:26 PM IST