
KKR vs GT
कोलकाता: IPL 2025 के उस मुकाबले की, जो इस सीजन का सबसे अहम टर्निंग पॉइंट बन सकता है। 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में भिड़ेगी गुजरात टाइटंस से। एक ओर है प्लेऑफ की रेस में फंसी केकेआर, तो दूसरी ओर लगभग क्वालिफाई कर चुकी गुजरात टाइटंस। आज के इस वीडियो में हम आपको देंगे मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड स्टैट्स, संभावित प्लेइंग इलेवन और सबसे अहम, Dream11 की बेस्ट संभावित टीम।
केकेआर की हालत पतली
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2025 का सफर अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली ये टीम अब तक 7 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ 3 में ही जीत दर्ज कर पाई है। यानी पॉइंट्स टेबल पर सिर्फ 6 अंक... और अब हर मैच ‘करो या मरो’ वाला हो चुका है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए केकेआर को बाकी बचे लगभग हर मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।
गुजरात टाइटंस की रफ्तार तेज
दूसरी तरफ शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इस सीजन गज़ब की परफॉर्मेंस दी है। टीम अब तक 7 मैचों में से 5 जीत चुकी है और 10 अंकों के साथ प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ, तो GT टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। गिल, बटलर, राशिद जैसे खिलाड़ियों की फॉर्म टीम को और भी खतरनाक बना रही है।
हेड टू हेड - कौन है किस पर भारी?
अब बात करते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की। IPL इतिहास में अब तक KKR और GT के बीच सिर्फ 3 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 2 मैच गुजरात ने जीते हैं और सिर्फ 1 बार केकेआर को जीत मिली है। यानी मनोवैज्ञानिक बढ़त भी GT के ही पास है।
पिच रिपोर्ट – रन बरसेंगे या विकेट गिरेंगे?
पिच रिपोर्ट रिपोर्ट की बात करें तो मैच खेला जाएगा कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में, जो हमेशा से बैटर-फ्रेंडली पिच मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को मिलेगी जबरदस्त मदद। इस पिच पर बल्ले पर गेंद अच्छे से आती है और शॉट मारना आसान होता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती चली जाती है और स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाती है। खासतौर पर दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाज़ों को टर्न और ग्रिप मिलेगी, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो सकता है।
संभावित प्लेइंग 11
चलिए अब बात करते हैं संभावित प्लेइंग 11 की, तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में क्विंटन डी कॉक, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोरा और वरुण चक्रवर्ती हो सकते हैं।
वहीं गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11 में साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा हो सकते हैं।
KKR vs GT
तो ये था हमारा मैच प्रीव्यू, KKR vs GT, 21 अप्रैल को कौन मारेगा बाज़ी? क्या रहाणे की टीम वापसी कर पाएगी? या फिर गिल के रणबांकुरे प्लेऑफ का टिकट कटा लेंगे? इसके बाद 22 अप्रैल को मैदान में उतरेंगी लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स – उस मुकाबले का विश्लेषण लेकर हम फिर हाज़िर होंगे।
Location : Kolkata
Published : 20 April 2025, 2:41 PM IST
Topics : IPL 2025 KKR vs GT playoff race