अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, क्रिकेट में भारत को Gold Medal

एशियाई खेलो के क्रिकेट में भारत ने आज पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 212 रन का लक्ष्य दिया जिसे वह हासिल नहीं कर सका।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 3 October 2026, 2:11 PM IST

New Delhi: एशियन गेम्स के क्रिकेट में भारत ने आज पाकिस्तान को धूल चटाते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा जिसे पाकिस्तान हासिल नहीं कर सका। पाकिस्तान हसन नवाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए जीत दिलाने की भरसक कोशिश की परंतु वे सफल नहीं हुए। हसन नवाज ने नाबाद 96 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 192 रन ही बना पाए।

एशियन गेम्स के क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 212 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। भारत की इस पारी में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत की धुआंधार शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

हालांकि तीसरे ओवर की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी अपना विकेट गंवा बैठे। आउट होने से पहले उन्होंने महज 9 गेंदों का सामना किया और 2 छक्कों की मदद से 15 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

अभिषेक शर्मा ने संभाला मोर्चा

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और जल्दी ही पवेलियन लौट गए। लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी।

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने महज 28 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्के और 3 चौकों की मदद से शानदार 61 रन बनाए। उनकी इस धुआंधार पारी ने भारत को बड़े स्कोर की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाया।

अभिषेक के साथ-साथ कप्तान श्रेयस अय्यर से भी बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए। उनकी पारी उम्मीद के मुताबिक तेज नहीं रही, लेकिन उन्होंने एक छोर संभालकर टीम को स्थिरता देने की कोशिश की।

दुबे और तिलक का धमाका

पारी के आखिरी ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली। ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोल दिया और लगातार बड़े शॉट लगाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।

ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए। इसके बाद शिवम दुबे ने भी अपने अंदाज में तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 15 गेंदों में 27 रन की आकर्षक पारी खेली। अपनी पारी के दौरान शिवम दुबे ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

तिलक वर्मा ने मचाया तूफान

आखिरी ओवरों में तिलक वर्मा पाकिस्तान के गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी नजर आए। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट लगाए और तेजी से रन बटोरे।

तिलक वर्मा ने महज 22 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। तिलक की इस विस्फोटक पारी ने भारतीय स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Location :  New Delhi

Published :  3 October 2026, 1:31 PM IST