प्लॉट खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है भारी नुकसान

प्लॉट खरीदने से पहले कुछ अहम बातें अनदेखी रह जाती हैं, जो बाद में बड़ी परेशानी बन सकती हैं। दिशा, आकार और जमीन की स्थिति से जुड़ी ये छोटी लगने वाली चीजें आपके भविष्य और निवेश पर गहरा असर डाल सकती हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 March 2026, 4:19 PM IST

New Delhi: यदि आप प्लॉट खरीदने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपको मालूम होनी चाहिए। प्लॉट खरीदते समय दिशा को प्राथमिकता देना बहुत जरूर है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि प्लॉट की एंट्री ईस्ट दिशा में हो तो यह सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। ईस्ट दिशा वाला प्लॉट सकारात्मक ऊर्जा और उन्नति का प्रतीक होता है। उत्तर दिशा वाला प्लॉट भी लाभकारी माना जाता है और संपत्ति में वृद्धि तथा समृद्धि ला सकता है।

भू-भाग का स्वरूप

प्लॉट का स्वरूप और सतह भी बहुत मायने रखती है। कभी भी ऊबड़-खाबड़, टेड़ा-मेड़ा या फिसलने वाली भूमि को प्लॉट के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। ऐसा प्लॉट न केवल निर्माण के लिए चुनौतीपूर्ण होता है बल्कि इसके कारण भविष्य में अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।

समान भुजा का महत्व

प्लॉट खरीदते समय यह भी ध्यान रखें कि आमने-सामने की भुजा समान हो। समान भुजा वाला प्लॉट सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसा प्लॉट न केवल वास्तु के अनुसार उत्तम होता है, बल्कि यह संपत्ति में उन्नति और आर्थिक लाभ भी प्रदान करता है।

क्या आपके घर की सीढ़ियां ला रही हैं परेशानियां? वास्तु के ये नियम बदल सकते हैं घर की ऊर्जा

त्रिकोणीय प्लॉट में सावधानियां

यदि प्लॉट त्रिकोणीय आकार का हो, तो इस स्थिति में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस प्रकार के प्लॉट में आमने-सामने की भुजा को बराबर करना आवश्यक है। ऐसा करने से प्लॉट की श्रेष्ठता और लाभकारी गुण बढ़ जाते हैं। त्रिकोणीय प्लॉट में अनियमित भुजा होने पर निर्माण और भविष्य में संपत्ति मूल्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

घर में लगाएं ये शुभ पौधे, बदल सकती है किस्मत और आर्थिक स्थिति; जानें वास्तु के आसान उपाय

अन्य महत्वपूर्ण सुझाव

प्लॉट खरीदते समय आसपास के क्षेत्र और सड़क संपर्क की स्थिति का भी ध्यान रखें। जल निकासी और पानी भराव की समस्या वाली भूमि से दूर रहें। स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रमाणित दस्तावेज और भूमि का कानूनी सत्यापन अवश्य करवाएं। प्लॉट का क्षेत्रफल और आकार निर्माण की योजना के अनुसार उपयुक्त होना चाहिए। जब भी प्लॉट खरीदे तो इन बातों को जरूर ध्यान में रखें।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 26 March 2026, 4:19 PM IST