अब यमुना किनारे कटेंगे केक! दिल्ली सरकार विकसित कर रही स्पेशल हट, जल मंत्री प्रवेश वर्मा खुद मनाएंगे अपना जन्मदिन

अब दिल्ली में जन्मदिन मनाने के लिए यमुना किनारे खास जगह मिल सकती है। सरकार विशेष हट बनाने की योजना पर काम कर रही है, लेकिन इसके साथ लोगों को नदी की सफाई में भी योगदान देना होगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 October 2026, 4:25 PM IST

New Delhi: दिल्ली में यमुना नदी को साफ और आकर्षक बनाने के लिए सरकार नई पहल की तैयारी कर रही है। इसके तहत आने वाले समय में लोग यमुना किनारे परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मना सकेंगे। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के अनुसार, नदी किनारे खास हट बनाने की योजना है, जहां लोग जन्मदिन जैसे छोटे समारोह आयोजित कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य लोगों को यमुना से जोड़ना और नदी की सफाई के प्रति जागरूक करना है।

‘चलो यमुना’ अभियान में 35 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

मंत्री के मुताबिक, 18 अक्टूबर को चलाए गए ‘चलो यमुना’ अभियान में करीब 35 हजार लोगों ने भाग लिया। अभियान के तहत वजीराबाद के सूर घाट से लेकर सिग्नेचर ब्रिज, यमुना बाजार, आईटीओ, निजामुद्दीन, सराय काले खां और चिल्ला तक नदी के दोनों किनारों पर 70 घाटों की सफाई की गई। सरकार के अनुसार, इस दौरान 86 टन से अधिक कचरा हटाया गया।

Yamuna River News: दिल्ली में यमुना नदी उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर बह रही जलधारा से बढ़ी चिंता

परिवार के साथ जश्न

सरकार की प्रस्तावित योजना के तहत यमुना किनारे विशेष हट विकसित किए जाएंगे। यहां लोग परिवार के साथ जन्मदिन मना सकेंगे और सफाई अभियान में भी भाग ले सकेंगे। मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे यमुना किनारे अपने खास दिन मनाएं, लेकिन कार्यक्रम के बाद कचरा वहां न छोड़ें। मंत्री ने खुद भी 7 नवंबर को यमुना किनारे जन्मदिन मनाने की बात कही है।

Yamuna Flood: यमुना नदी में डूबे दिल्ली के कई इलाके, बाढ़ का खतरा बरकरार

रिवरफ्रंट विकसित करने की भी तैयारी

दिल्ली सरकार यमुना रिवरफ्रंट को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने की योजना पर भी काम कर रही है। इसके तहत पैदल चलने के रास्ते, साइकिल ट्रैक और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव है। सरकार का कहना है कि नदी को साफ रखने के लिए घाटों की सफाई के साथ-साथ सीवेज को बिना उपचार यमुना में गिरने से रोकना भी जरूरी है। हालांकि, जन्मदिन मनाने के लिए प्रस्तावित हट कब बनेंगे और इनके इस्तेमाल की व्यवस्था क्या होगी, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।

Location :  New Delhi

Published :  20 October 2026, 4:25 PM IST