
लोकसभा स्पीकर ने TMC के बागी सांसदों को दी आखिरी डेडलाइन (Img: AI Generated)
New Delhi: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रही अंदरूनी कलह, पार्टी से बगावत करने वाले सांसदों के लिए एक बड़ी मुश्किल बन गई है। दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन 20 सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर सख्त रुख अपनाया है, जिन्होंने पार्टी से अलग रास्ता चुन लिया है। 5 बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बावजूद, इन सांसदों को अब साफ तौर पर बता दिया गया है कि उन्हें आगे कोई और मौका नहीं दिया मिलेगा।
वहीं TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष के पास इन 20 सांसदों को अयोग्य ठहराने की याचिका दायर की है। इसमें अभी तक, सुदीप बंदोपाध्याय, काकोली घोष और शताब्दी रॉय सहित पांच सांसदों ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है।
जबकि, बाकी 15 सांसदों ने अभी तक अपना पक्ष पेश नहीं किया है। लोकसभा सचिवालय पहले ही चार बार जवाब दाखिल करने की डेडलाइन दे चुका है। अब इस पांचवीं समय-सीमा के तहत, इन सांसदों को अब 24 नवंबर, 2026 तक अपना जवाब दाखिल करना होगा।
ये भी पढे़ं- पीएम मोदी की दिवंगत मां हीराबेन की याद में आंध्र प्रदेश के गुडीकल्लू गांव में बनेगा मंदिर, जानिये क्या होगी खासियत
बता दें कि लोकसभा सचिवालय के एक पत्र के अनुसार, अध्यक्ष ओम बिरला ने स्पष्ट कर दिया है कि 24 नवंबर के बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। जिसके बाद, अयोग्य ठहराने की याचिका पर आगे की कार्यवाही शुरू हो सकती है।
ये भी पढे़ं- मतदाता सूची में नाम नहीं है? 18 नवंबर को आखिरी मौका, देवघर के हर बूथ पर होने जा रहा बड़ा काम!
अपना बचाव करते हुए, जवाब दाखिल करने वाले पांच सांसदों ने 'दो-तिहाई बहुमत' के नियम का हवाला दिया है। उनका दावा है कि TMC के कुल 28 सांसदों में से 20 सांसद एक अलग समूह के रूप में मान्यता चाहते हैं। उनका कहना है कि वे मूल राजनीतिक दल या उसके चुनाव चिह्न पर अपना दावा नहीं जता रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने तर्क दिया है कि NCPI के साथ मिलकर एक नया समूह बनाने के कारण, उन्हें संवैधानिक सुरक्षा पाने का अधिकार है।
Location : New Delhi
Published : 17 November 2026, 12:51 PM IST