Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु में CM पद पर TVK चीफ विजय की ताजपोशी कल, जानिये कैसे सुलझी सियासी पहेली

तमिलनाडु सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मनोनीत मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय का शपथ ग्रहण समारोह कल आयोजित किया जायेगा।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 9 May 2026, 8:59 PM IST

Chennai: तमिलनाडु की राजनीति को लेकर चल रही अटकलों को अब विराम लगा गया है। अभिनेता से राजनेता बने TVK प्रमुख सी जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने की राह साफ हो गई है। सी जोसेफ विजय कल रविवार को 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने उनको सरकार गठन की मंजूरी दे दी है।

TVK प्रमुख सी जोसेफ विजय को 121 विधायकों का समर्थन मिल गया है, जो बहुमत के आंकड़े से 3 ज्यादा है।

 

वीसीके और आईयूएमएल के बिना शर्त समर्थन के बाद टीवीके के पास 120 विधायक हो गए। दोनों दल यानि वीसीके और आईयूएमएल के पास 2-2 विधायक हैं। इन दो दलों का समर्थन मिलने से विजय के सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया।

इससे पहले विजय लगातार तीन दिनों तक राज्यपाल से मुलाकात करते रहे लेकिन वह सरकार बनाने के लिये 118 विधायकों का समर्थन साबित नहीं कर सके। जिस कारण राज्यपाल ने उनको सरकार गठन की मंजूरी नहीं दी। अब वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायकों के समर्थन के बाद विजय के पास 120 विधायकों का समर्थन मिल गया है।

Location :  Chennai

Published :  9 May 2026, 8:23 PM IST