क्या शरद पवार बदलेंगे सियासी करवट? NDA के करीब आने की अटकलों से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार के संभावित रुख बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। एनसीपी (शरद पवार गुट) के NDA के करीब आने और परिसीमन व महिला आरक्षण विधेयक पर सरकार का समर्थन करने के संकेत मिले हैं। सुप्रिया सुले ने भी कुछ शर्तों के साथ समर्थन की संभावना जताई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 July 2026, 11:44 AM IST

Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल सकता है। एनसीपी (शरद पवार गुट) में बढ़ती अंदरूनी खींचतान के बीच चर्चा तेज हो गई है कि शरद पवार अपना राजनीतिक रुख बदल सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मानसून सत्र से पहले एनसीपी (एसपी) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ जाने का फैसला कर सकती है। हालांकि इस पर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

पार्टी में बगावत रोकने की कोशिश?

एनसीपी (शरद पवार गुट) के कई सांसदों और विधायकों के बागी तेवरों ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि शरद पवार पार्टी को टूट से बचाने और अंदरूनी संकट को नियंत्रित करने के लिए नया सियासी फैसला ले सकते हैं।

तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिवसेना (UBT) में हुई राजनीतिक उठापटक के बाद विपक्षी एकता को पहले ही झटका लगा है। ऐसे में पवार का संभावित फैसला महाराष्ट्र से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक असर डाल सकता है।

जयंत पाटिल की फडणवीस से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा

इस बीच एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात ने सियासी अटकलों को और हवा दे दी है।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद कई राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा हुई। वहीं, शरद पवार की शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से मुलाकात भी पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई थी।

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर समर्थन के संकेत

भाजपा सूत्रों के अनुसार, एनसीपी (एसपी) परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन कर सकती है। सरकार इस विधेयक को पारित कराने के लिए दो-तिहाई समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है।

हालांकि एनसीपी (एसपी) की ओर से समर्थन को लेकर कुछ शर्तें भी सामने रखी गई हैं।

करोड़ों का सीक्रेट लेन-देन और एक बड़ा सिंडिकेट, देश के 13 ठिकानों पर ED की छापेमारी से मचा हड़कंप, आखिर क्या है पूरा माजरा?

सुप्रिया सुले ने रखी 50 फीसदी सीट बढ़ाने की शर्त

शरद पवार की बेटी और एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने भी विधेयक को लेकर संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि हर राज्य में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि की जाती है तो पार्टी समर्थन पर विचार कर सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि विधेयक पर अभी विस्तृत चर्चा नहीं हुई है, इसलिए अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा।

Raebareli: ऑपरेशन थियेटर से सीधे कोमा… और फिर मौत, जानिए डॉक्टर पर क्यों लगे लापरवाही के संगीन आरोप

क्या बदलने वाला है महाराष्ट्र का सियासी समीकरण?

अगर शरद पवार का गुट NDA के साथ जाता है या सरकार के महत्वपूर्ण विधेयकों का समर्थन करता है तो इसका असर महाराष्ट्र की राजनीति पर काफी बड़ा हो सकता है।

फिलहाल सभी की नजर शरद पवार के अगले कदम पर टिकी है, क्योंकि उनका फैसला राज्य की सियासी दिशा बदलने की क्षमता रखता है।

Location :  Maharashtra

Published :  16 July 2026, 11:41 AM IST