दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार का बड़ा यू-टर्न! शपथ से पहले बदले सुर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं और राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है ।उनके इस बयान से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बयान के बाद यह भी चर्चा तेज हो गई है कि क्या परिवार से कोई सदस्य राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकता है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 April 2026, 7:01 PM IST

New Delhi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना से दिल्ली पहुंचे। वह शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। लंबे समय के बाद मीडिया के सामने आए नीतीश कुमार ने ऐसा बयान दिया, जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी। उन्होंने साफ कहा कि कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा। बहुत समय तक बिहार में काम किया, अब यहां काम करूंगा।

“अब यहीं रहूंगा”, बयान से बढ़ी अटकलें

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या वह बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने तय कर लिया है कि अब दिल्ली में रहेंगे और बिहार की जिम्मेदारी नए लोगों को सौंपी जाएगी। उनका यह बयान सीधे तौर पर संकेत देता है कि बिहार में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि “तीन-चार दिन में बिहार में नया करवा देंगे”, जिससे राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं।

नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा! आखिर क्यों तेज हुई अटकलें, जानें बिहार सरकार का बड़ा फैसला

क्या जेडीयू के बयान से अलग रुख?

यह बयान ऐसे समय में आया है जब संजय झा ने पहले कहा था कि नीतीश कुमार दिल्ली और पटना के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। उन्होंने दावा किया था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार आगे बढ़ेगा। लेकिन दिल्ली पहुंचकर नीतीश कुमार के “अब यहीं रहूंगा” वाले बयान ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुराने सफर की याद और नया संकेत

नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वह पहले दिल्ली में ही सक्रिय थे, केंद्र में मंत्री और सांसद रहे। इसके बाद बिहार की राजनीति में आए और लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे। अब उन्होंने फिर से दिल्ली लौटने का फैसला किया है।

नीतीश कुमार और नितिन नबीन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की राह साफ; बिहार में नए सीएम की तलाश तेज

निशांत को लेकर भी बयान

नीतीश कुमार से जब उनके बेटे निशांत को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि इस बारे में पार्टी के नेता ही बताएंगे। इस बयान के बाद यह भी चर्चा तेज हो गई है कि क्या परिवार से कोई सदस्य राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  9 April 2026, 7:01 PM IST