ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस ने सख्त कदम उठाते हुए तीन विधायकों को निलंबित कर दिया है। पार्टी अब उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कराने की तैयारी में है। इस घटनाक्रम का असर बिहार और हरियाणा की राजनीति पर भी पड़ सकता है।

ओडिशा में कांग्रेस ने बागियों पर गिराई गाज
New Delhi: राजनीति के मैदान में जहां हर वोट की कीमत होती है, वहीं ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान ऐसा खेल हुआ जिसने पार्टी के भीतर ही ‘साजिश’ की बू पैदा कर दी। क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बीच कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी और अब पार्टी ने इसे सीधा विश्वासघात मानते हुए अपने ही विधायकों पर कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। मामला इतना गंभीर है कि पार्टी ने तीन विधायकों को सस्पेंड कर दिया है और अब उनकी विधानसभा सदस्यता तक खत्म कराने की तैयारी में है।
Odisha में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका तब लगा जब उसके कुछ विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग कर दी। आरोप है कि इन विधायकों ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार Dilip Ray के पक्ष में वोट डाला। कांग्रेस ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तुरंत कार्रवाई की और तीन विधायकों Ramesh Chandra Jena, Dasarathi Gomango और Sofia Firdous को निलंबित कर दिया। ये तीनों विधायक पार्टी के निर्देशों के बावजूद अलग रुख अपनाते हुए नजर आए।
कांग्रेस ने इस कार्रवाई के साथ साफ संदेश दिया है कि पार्टी के खिलाफ जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से भी कड़ा बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि “कांग्रेस को धोखा देने वालों ने देश के साथ विश्वासघात किया है।”
ओडिशा कांग्रेस के मीडिया सेल प्रभारी Arabinda Das ने साफ किया है कि मामला सिर्फ निलंबन तक सीमित नहीं रहेगा। पार्टी इन विधायकों की विधानसभा सदस्यता खत्म कराने के लिए स्पीकर को नोटिस भेजने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Bhakta Charan Das ने भी इस कदम को सही ठहराते हुए कहा कि इन विधायकों ने पार्टी के साथ गद्दारी की है। उन्होंने बताया कि संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत इन्हें अयोग्य घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Budaun Double Murder: बदायूं में डबल मर्डर केस ने पकड़ा तूल, कांग्रेस ने की ये बड़ी मांग
इस पूरे घटनाक्रम में Biju Janata Dal का नाम भी सामने आया है। विपक्ष के साझा उम्मीदवार Datteshwar Hota की हार में भी क्रॉस वोटिंग की भूमिका मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि बीजेडी के 8 विधायकों ने भी क्रॉस वोटिंग की, जिससे पूरा समीकरण बिगड़ गया।
ओडिशा का मामला अब दूसरे राज्यों तक भी असर डाल सकता है। कांग्रेस का मानना है कि Bihar और Haryana में भी इसी तरह की क्रॉस वोटिंग हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। बिहार में विपक्षी उम्मीदवार की हार ने पहले ही सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि वहां जीत लगभग तय मानी जा रही थी।