
अभिजीत दिपके की बिगड़ी तबीयत (Img: Dynamite News)
New Delhi: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पहले विरोध प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की अचानक तबीयत बिगड़ गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, भीषण गर्मी और उमस के बीच प्रदर्शन चल रहा था, तभी अभिजीत दीपके को अचानक असहजता महसूस हुई। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और समर्थकों ने तुरंत उन्हें संभाला। स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत कार्यक्रम स्थल से हटाकर गाड़ी में बैठाया गया, जहां वे फिलहाल आराम कर रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज “कॉकरोच जनता पार्टी” ने NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET तथा SSC-GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अपना पहला विरोध प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने किया, जो हाल ही में अमेरिका के बोस्टन से दिल्ली पहुंचे। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों द्वारा उनका स्वागत भी किया गया। इसके बाद वे भारी सुरक्षा के बीच सीधे जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
Breaking News
भीषण गर्मी के चलते कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की प्रदर्शन के बीच जंतर मंतर पर बिगड़ी तबीयत; देखिये डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट#CJP #Abhijitdeepike #cocroachjantaparty #कोकरोच_जनता_पार्टी #CJPProtest #DelhiPolice #JantarMantar… pic.twitter.com/qoqxPFmDUm
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं रहीं, जिनमें NEET-UG पेपर लीक जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं ने इन घटनाओं को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। आंदोलनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि परीक्षा संबंधी विवादों ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है और इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक (satirical) अभियान के रूप में हुई थी। यह अभियान उस टिप्पणी के बाद चर्चा में आया जिसमें युवाओं के एक विशेष समूह को लेकर ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद यह ऑनलाइन आंदोलन तेजी से फैल गया और इसे व्यापक समर्थन मिलने लगा। धीरे-धीरे यह एक संगठित विरोध प्रदर्शन के रूप में सामने आया, जो अब जंतर-मंतर जैसे सार्वजनिक स्थलों तक पहुंच चुका है।
पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी
घटना के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा गया। जंतर-मंतर के आसपास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद रहे और उन्होंने लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि CJP को उसी दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी। यह अनुमति संगठन द्वारा औपचारिक अनुरोध मिलने के बाद दी गई, जिसके आधार पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
Location : New Delhi
Published : 6 June 2026, 3:29 PM IST