राज्यसभा चुनाव के बाद BJD में भूचाल: क्रॉस वोटिंग के बाद 6 MLA सस्पेंड, अंदर क्या चल रहा है?

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर BJD ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने 6 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। जिससे सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इन विधायकों पर पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग करने का आरोप है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 March 2026, 7:59 PM IST

New Delhi: राजनीतिक गलियारों में इस वक्त हलचल तेज है। जहां राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बीजू जनता दल ने सख्त रुख अपनाते हुए 6 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। जिससे पार्टी के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

बताया जा रहा है कि इन विधायकों पर पार्टी लाइन से हटकर मतदान करने का आरोप है। इसी के चलते मुख्य सचेतक की ओर से उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, संबंधित विधायकों ने इस नोटिस को अवैध बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में किसका चला जादू? बिहार-ओडिशा में NDA मजबूत, हरियाणा में आखिरी वक्त तक सस्पेंस

विधायकों का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में व्हिप लागू नहीं होता, ऐसे में उन्हें स्वतंत्र रूप से मतदान करने का अधिकार है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए नोटिस को असंवैधानिक करार दिया है।

इतना ही नहीं, विधायकों ने चेतावनी भी दी है कि अगर उनके खिलाफ की गई कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो वे कानूनी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल, पार्टी नेतृत्व सभी विधायकों के जवाबों की समीक्षा कर रहा है लेकिन इस घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि BJD के भीतर सियासी खींचतान अब सतह पर आ चुकी है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 21 March 2026, 7:59 PM IST