हिंदी
देवघर पुलिस की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार की गई महिला पर आरोप है कि वह खुद को कभी Flipkart और Amazon का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर लोगों को झांसे में लेती थी, तो कभी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं की निजी बैंकिंग जानकारी हासिल करती थी। इतना ही नहीं, Google पर फर्जी PhonePe कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर भोले-भाले लोगों को कॉल करवाना और फिर उन्हें ऑनलाइन ट्रैप में फंसाकर पैसे उड़ाना भी उसके नेटवर्क का हिस्सा बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, ठगी का तरीका बेहद शातिराना था। उपभोक्ताओं को “कैशबैक”, “KYC अपडेट”, “कार्ड बंद होने”, “अकाउंट ब्लॉक” या “रिवॉर्ड प्वाइंट” जैसे बहानों से डराया और लालच दिया जाता था। इसके बाद उन्हें PhonePe Gift Card बनाने या Airtel Thanks App के जरिए कुछ प्रक्रिया पूरी करने को कहा जाता था। जैसे ही उपभोक्ता निर्देशों का पालन करता, उसके खाते से रकम साफ कर दी जाती थी। (Img: Dyanmite News)
Published : 11 May 2026, 12:39 PM IST