दिल्ली एयरपोर्ट पर जानलेवा लापरवाही, दो विमान के पंख आपस में टकराए, जिम्मेदार कौन?

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के एक विमान को टैक्सी के दौरान नुकसान पहुँचा। B737-700 के राइट विंगलेट और दूसरे विमान के हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को नुकसान हुआ है। घटना के बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 16 April 2026, 5:02 PM IST

New Delhi: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ी विमानन दुर्घटना टल गई, जब टैक्सींग के दौरान स्पाइसजेट का विमान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में विमान के हिस्सों को नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

क्या हुआ था?

मिली जानकारी के अनुसार, SpiceJet का B737-700 विमान टैक्सींग कर रहा था, उसी दौरान यह ग्राउंड घटना हुई। इस दौरान विमान के राइट विंगलेट को नुकसान पहुंचा, जबकि पास में मौजूद दूसरे विमान के हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइज़र को भी क्षति पहुंची।हालांकि, घटना के समय विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ।

तुरंत लिया गया एक्शन?

घटना के तुरंत बाद संबंधित विमान को ऑपरेशन से हटा दिया गया और उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए अन्य उड़ानों पर भी नजर रखी गई।

Video: दिल्ली के सुल्तानपुरी में क्या हुआ उस रात? मामूली झगड़ा बना खौफनाक कत्ल!

जांच जारी

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर इसे ग्राउंड हैंडलिंग या टैक्सींग के दौरान हुई तकनीकी चूक माना जा रहा है, लेकिन असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। एविएशन से जुड़े अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि कहीं किसी तरह की लापरवाही तो इस घटना की वजह नहीं बनी।

Location :  New Delhi

Published :  16 April 2026, 5:02 PM IST