Weather Update: लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट, जानें कब बढ़ेगी ठंड

UP Weather Today के मुताबिक, 21 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा। प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा, जबकि हरदोई में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 October 2026, 9:33 AM IST

New Delhi: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। 21 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आसमान साफ रहने और दिन में धूप निकलने का अनुमान है। हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। ऐसे में सवाल है कि आने वाले दिनों में ठंड कितनी बढ़ेगी और क्या मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा?

यूपी के सभी 75 जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार, 21 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। दिन के समय आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। हालांकि, अब धूप की तीव्रता पहले के मुकाबले कम महसूस हो रही है।

आने वाले एक सप्ताह के दौरान भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास बढ़ सकता है।

 लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ रहने और दिनभर धूप निकलने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस होगी, जबकि दिन में मौसम सामान्य बना रहेगा।

सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, प्रयागराज और वाराणसी में भी बारिश की संभावना नहीं है। इन जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

हमीरपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत! चार दिन में चौथी बार फायरिंग, दो लोग घायल

नोएडा-गाजियाबाद से मेरठ तक कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद के साथ मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, रामपुर, बरेली और कानपुर में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। नोएडा और गाजियाबाद में हल्की हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

इन दोनों शहरों में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले सात दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।

प्रयागराज सबसे गर्म, हरदोई में सबसे कम तापमान

बीते 24 घंटों के दौरान प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बांदा, हमीरपुर, बस्ती और आगरा में भी गर्मी का असर देखने को मिला।

वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। बरेली, नजीबाबाद, शाहजहांपुर और कानपुर में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

फिलहाल, उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने के साथ सुबह और शाम की ठंडक धीरे-धीरे बढ़ने का एहसास हो सकता है। हालांकि, अगले एक सप्ताह में तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

Location :  New Delhi

Published :  21 October 2026, 8:26 AM IST