इस हफ्ते बैंक जाएंगे या लौट आएंगे खाली हाथ? घर से निकलने से पहले जान लें जरूरी अपडेट

इस हफ्ते बैंकिंग से जुड़े काम करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, लेकिन असली ट्विस्ट तारीखों और शहरों में छिपा है। अगर आपने सही दिन नहीं चुना, तो आपका जरूरी काम अटक सकता है। जानें कौन से दिन सबसे ज्यादा असर पड़ेगा और कब मिलेगा मौका?

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 13 April 2026, 8:47 AM IST

New Delhi: अगर आप इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। अक्सर लोग बिना छुट्टियों की जानकारी के बैंक पहुंच जाते हैं और बंद दरवाजे देखकर वापस लौटना पड़ता है। 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में अलग-अलग कारणों से बैंक चार दिन तक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में पहले से योजना बनाना बेहद जरूरी हो गया है।

आज बैंक खुले हैं या नहीं?

13 अप्रैल, सोमवार को देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं। यानी अगर आपके पास कोई जरूरी काम है, तो आज का दिन सबसे बेहतर मौका है। क्योंकि मंगलवार से छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिससे काम अटक सकता है।

इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार इस सप्ताह कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिनके कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

9 अप्रैल को बैंक बंद या खुलेंगे? RBI के फैसले ने ग्राहकों को किया कंफ्यूज, जानिए आपके शहर का हाल

14 अप्रैल (मंगलवार): अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष - देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद
15 अप्रैल (बुधवार): पोहेला बोइशाख, हिमाचल दिवस, विशु - कई राज्यों में अवकाश
16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू - असम और कुछ दक्षिण भारतीय शहरों में छुट्टी
19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश - पूरे देश में बैंक बंद

इस तरह अलग-अलग क्षेत्रों में कुल मिलाकर चार दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

18 अप्रैल को मिलेगा मौका

इस हफ्ते राहत की बात यह है कि 18 अप्रैल, शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। यह महीने का तीसरा शनिवार है और RBI के नियमों के अनुसार बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं। ऐसे में अगर आपका काम बीच में नहीं हो पाता, तो आप शनिवार को बैंक जाकर उसे पूरा कर सकते हैं।

बैंक बंद, लेकिन सेवाएं चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि आपके सभी काम रुक जाएंगे। डिजिटल युग में कई सुविधाएं 24x7 उपलब्ध रहती हैं।

डिजिटल बैंकिंग: UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर
ATM सेवाएं: कैश निकासी और बैलेंस चेक
ऑनलाइन सुविधाएं: लोन आवेदन और मिनी स्टेटमेंट

Bank Holiday Today: क्या आज पहला शनिवार होने से बैंक खुले हैं, या छुट्टी है, जानें सही अपडेट विस्तार से

हालांकि, चेक क्लियरेंस, भारी कैश जमा या बैंक मैनेजर से मुलाकात जैसे कामों के लिए शाखा खुलने का इंतजार करना होगा।

योजना बनाकर ही निकलें

बैंक की छुट्टियां राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसलिए घर से निकलने से पहले अपनी शाखा या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर छुट्टियों की पुष्टि जरूर कर लें। इससे आपका समय और मेहनत दोनों बच सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  13 April 2026, 8:47 AM IST