दिल्ली की हवा में घुल रहे जहर को रोकने की तैयारी, जानिए क्या-क्या कदम उठा रही है सरकार

दिल्ली में वायु प्रदुषण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने winter action plan को एलान किया। सरकार के प्लान के अनूसार उन वाहनों को फ्यूल नहीं दिया जाएगा, जिनके पास 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल' (PUC) सर्टिफिकेट( CERTIFICATE) नहीं होगा। 

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 October 2026, 1:31 PM IST

New Delhi:दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से बचने के लिए ''विंटर एक्शन प्लान'' की घोषणा की है। इस प्लान के मुताबिक धुआँ छोड़ने और नियम लागू न करने वाले वाहनों पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही ''नो PUC", नो फ्यूल '' नीति और निर्माण कार्यों पर पाबंदियां लगाने की तैयारी है। 'नो PUC, नो फ्यूल' 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगी।

क्या है 'नो PUC, नो फ्यूल' नीति?

दिल्ली सरकार की इस नीति के तहत उन वाहनों को फ्यूल नहीं दिया जाएगा, जिनके पास 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल' (PUC) सर्टिफिकेट( CERTIFICATE) नहीं होगा।  इसके अलावा प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली के बाहर से आने वाले वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी जो BS-VI के मुताबिक धुआँ छोड़ने और नियम को पूरा नहीं करते हैं। धूल से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए निर्माण कार्य भी पाबंदियां लगाई जाएगी।

AI-सक्षम कैमरों से की जाएगी निगरानी

दिल्ली में पैदा होने वाले प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए AI-सक्षम कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। इतना ही नहीं कार्य योजना में 50% कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' दिया जाएगा। हर साल दिल्ली में दीवाली के आसपास प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस बार रेखा गुप्ता की सरकार ने इससे निपटने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। जिसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली को हर हाल में प्रदूषण से बचाया जा सके।

प्रदूषण से निपटने में IIT देगा साथ

सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए मशीनीकृत सड़क सफाई के विस्तार को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत लगभग 609 किलोमीटर की सड़क को मशीन से साफ किया जाएगा। इसके अलावा PM2.5 और PM10 प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने के लिए IIT दिल्ली के साथ एक डील को भी मंजूरी दी गई है। जिसके तहत वाहनों से निकलने वाले धुएं की जांच की जाएगी और अलग-अलग समय पर इसके डिटेल्स निकाले जाएंगें। इसके बाद उसी हिसाब से इलाके में प्रदूषण को नियंत्रित करने पर जोर दिया जाएगा।

Location :  New Delhi

Published :  21 October 2026, 1:31 PM IST