पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी ईरान- इजरायल कॉन्फ्लिक्ट को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह संकट अलग प्रकार का है और इसके प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और देशहित में रणनीतिक फैसले लिए जा रहे हैं।

मिडिल ईस्ट जंग पर राज्यसभा में पीएम मोदी का बयान
New Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी ईरान- इजरायल कॉन्फ्लिक्ट को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह संकट अलग प्रकार का है और इसके प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और देशहित में रणनीतिक फैसले लिए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध का असर अर्थव्यवस्था और खासकर किसानों पर पड़ सकता है। सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बनाए रखना प्राथमिकता है।
PM मोदी ने सभी राज्य सरकारों से अपील की कि वे कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि गरीबों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना राज्यों की जिम्मेदारी है। प्रवासी मजदूरों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वेस्ट एशिया संकट का समाधान संवाद से ही संभव, मानवता सर्वोपरि।#ModiLive #RajyaSabha #IndiaOilSupply #CrudeOil #ParliamentUpdates @PMOIndia pic.twitter.com/DyVE1vj2nV
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 24, 2026
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत संवाद का समर्थक है और Iran, Israel और United States सहित सभी पक्षों से लगातार संपर्क में है। भारत ने डी-एस्केलेशन और शांति बहाली पर जोर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वेस्ट एशिया युद्ध के बीच भारत सुनिश्चित करेगा सभी आवश्यक वस्तुएं सुरक्षित पहुंचें।#ModiLive #RajyaSabha #IndiaOilSupply #CrudeOil #ParliamentUpdates @PMOIndia pic.twitter.com/KFKMQT5FJ8
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 24, 2026
PM मोदी ने बताया कि इस युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा गया है। Strait of Hormuz में कई जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें भारतीय क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं। साथ ही गल्फ देशों में रह रहे करीब एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री ने इसे “टीम इंडिया” की बड़ी परीक्षा बताते हुए कहा कि जैसे देश ने कोविड के दौरान एकजुटता दिखाई थी, वैसे ही इस संकट का भी सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की तेज आर्थिक वृद्धि को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
PM मोदी ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव कदम उठा रही है ताकि देश पर इस युद्ध का कम से कम असर पड़े। उन्होंने कहा कि भारत न तो किसी पर निर्भर है और न ही कमजोर, बल्कि खुद मजबूती से खड़ा है।