
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
New delhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी इन दिनों 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक सरकार इस योजना के तहत 22 किस्तें जारी कर चुकी है, जिससे करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिली है। हर किस्त में किसानों के खाते में 2,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगली किस्त आखिर कब आएगी।
हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 23वीं किस्त मई महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अगर पिछले ट्रेंड पर नजर डालें तो यह दावा पूरी तरह सही नहीं लगता। पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर 4-4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं।
योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। अगर इसमें 4 महीने का अंतराल जोड़ें तो अगली किस्त का समय जून के मध्य या अंत तक बनता है। ऐसे में मई में किस्त आने की संभावना कम नजर आ रही है। यही वजह है कि विशेषज्ञ भी जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में 23वीं किस्त जारी होने का अनुमान लगा रहे हैं।
हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक 23वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें।
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जो पात्रता मानकों को पूरा करते हैं। साथ ही, जिन किसानों ने ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, वही इस किस्त के हकदार होंगे। सरकार समय-समय पर फर्जी लाभार्थियों की पहचान कर उनके नाम सूची से हटा देती है।
अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO चेयरमैन का बयान: सरकार की मंजूरी का इंतजार
अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो सुनिश्चित करें कि आपकी ई-केवाईसी और बैंक डिटेल्स अपडेट हैं। छोटी सी गलती भी आपकी किस्त रोक सकती है।
Location : New Delhi
Published : 1 May 2026, 3:58 PM IST