
संसद विशेष सत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का विरोध (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: सरकार द्वारा तीन दिन के लिये संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र के पहले दिन गुरूवार को सरकार ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सद में महिला आरक्षण, परिसीमन बिल समेत तीन विधेयकों को पेश किया। इन विधेयकों पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में पेश तीनों विधेयकों का विरोध किया। सपा के अलावा कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी इन विधेयकों को लेकर सरकार को घेरा और विरोध में कई सवाल खड़े किये।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार से लोकसभा में सीधा सवाल किया क्या देश की मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में शामिल नहीं? उन्होंने कहा कि सरकार संविधान को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सभी के हितों को सुरक्षित करने की मांग उठाई।
अखिलेश यादव ने कहा कि जनगणना के साथ ही सरकार देश में जातिगत जमगणना कराये, ताकि सभी पिछड़ी जातियों का हक भी सुरक्षित हो सके।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में पेश तीनों विधेयकों का किया विरोध, कहा- सरकार संविधान को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश कर रही है। तीनों बिलों से पहले देश में कराई जाए जाति जनगणना, सभी का हक हो सुरक्षित#Samajwadiparty #Akhileshyadav @Akhileshyadav @Samajwadiparty… pic.twitter.com/qcs9ybs6hd
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 16, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाए कि सरकार जनगणना नहीं कराना चाहती है। वहीं, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की मांग थी कि OBC यानी अन्य पिछड़ा वर्ग और मुसलमान महिलाओं को भी आरक्षण में शामिल किया जाना चाहिए।
लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में पेश किये गये सभी तीन बिलों पर विरोध किया। आजमगढ़ से सांसद धर्मेद्र यादव ने कहा कि कि परिसीमन को जनगणना से अलग करना गलत है। उन्होंने कहा कि महिला बिल के नाम पर सरकार द्वारा लोगों का छला जा रहा है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादियों से बड़ा महिलाओं का हितेषी कोई और नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार गलत तरीके से बिल लाने की कोशिश कर रही है। इसलिये सपा तीनों बिलों का विरोध करती है।
लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में पेश किये गये सभी तीन बिलों पर जताया विरोध, कहा- परिसीमन को जनगणना से अलग करना गलत, महिला बिल के नाम पर लोगों का छला जा रहा है, समाजवादियों से बड़ा महिलाओं का हितेषी कोई और नहीं है। #LokSabha #SamajwadiParty #DharmendraYadav… pic.twitter.com/4bsDB9GPvW
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 16, 2026
सत्र की शुरूआत से पहले सपा सांसद डिंपल यादव ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिला आरक्षण बिल इसलिये नहीं है कि उसे भाजपा द्वारा लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण इसलिये मिल रहा है, क्योंकि हमारे संविधान में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने आरक्षण का प्रावधान किया है, इसलिये महिला आरक्षण बिल लाया जा रहा है। इस विधेयक को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा और पूछा कि 2023 में महिला आरक्षण बिल लाया गया था, सरकार ने तब इसे क्यों नहीं लागू किया?
Location : New Delhi
Published : 16 April 2026, 12:09 PM IST