
सात दिन के लिए किसान कैंप के चलते बदला रूट
चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर किसानों का 7 दिवसीय पक्का मोर्चा शुरू हो गया है। किसान कर्ज माफी, पानी समेत कई मांगों को लेकर 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक सेक्टर-48/49 के पास धरना दे रहे हैं। किसानों के जमावड़े और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है।
प्रशासन ने बैठक के बाद किसानों को बेस्टेक मॉल के पास IISER टी-पॉइंट से ट्रिब्यून चौक की ओर जाने वाली सड़क के एक हिस्से में प्रदर्शन की अनुमति दी है। इसके कारण एयरपोर्ट रोड और चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर के आसपास कई जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है।
किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण प्रदर्शन स्थल के आसपास की सड़कें सामान्य वाहनों के लिए बंद कर दी गई हैं।
इन रास्तों पर सुबह और शाम के समय भारी जाम की स्थिति बन सकती है।
अगर आप मोहाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे हैं तो फेज-10 और फेज-11 वाले रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।
वैकल्पिक रास्ते:
वहीं, बानूर के बाद पटियाला लाइट पॉइंट से एयरपोर्ट रोड आने वाले यात्रियों को IISER मार्ग बंद होने के कारण परेशानी हो सकती है। ऐसे यात्रियों को ट्रिब्यून चौक पहुंचने के लिए मोहाली के अंदरूनी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
अगर आपकी फ्लाइट 1 से 7 सितंबर के बीच चंडीगढ़ एयरपोर्ट से है, तो एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक दबाव ज्यादा रह सकता है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि:
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने पानी और किसानों की कर्ज माफी जैसे मुद्दों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि चंडीगढ़ बॉर्डर पर SKM का यह पहला बड़ा प्रदर्शन है।
दिन-रात चलने वाले इस मोर्चे में किसानों की मांगों पर रोज चर्चा की जाएगी। किसानों ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
Location : Chandigarh
Published : 1 September 2026, 9:54 AM IST
Topics : Chandigarh Mohali Route Diversion Chandigarh Traffic Alert Farmers Protest 2026 Mohali Chandigarh Border Traffic Update SKM Protest Chandigarh