Site icon Hindi Dynamite News

जैसे किया था सिद्धू मूसेवाला का मर्डर, उसी तरीके से फाजिलपुरिया पर हुआ कातिलाना हमला!

एक बार फिर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड लोगों को याद आ गया है। सोमवार की रात हरियाणा के गुरुग्राम में कुछ ऐसा हुआ, जिसने 29 मई 2022 वाली वारदात को याद दिखा दिया।
Post Published By: Mayank Tawer
Published:
जैसे किया था सिद्धू मूसेवाला का मर्डर, उसी तरीके से फाजिलपुरिया पर हुआ कातिलाना हमला!

Haryana News: गुरुग्राम में मशहूर सिंगर और रैपर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर फायरिंग की घटना सामने आई है। हमलावरों ने उस वक्त हमला किया, जब फाजिलपुरिया अपनी सफेद रंग की थार गाड़ी में जा रहे थे। हमलावर पीछे से एक अन्य वाहन में आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी। हालांकि, सिंगर ने समय रहते अपनी गाड़ी तेज़ी से दौड़ाई, जिससे वह इस हमले में बाल-बाल बच गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि घटनास्थल पर फिलहाल गोली चलने के कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं। हमले के बाद फाजिलपुरिया अभी तक सामने नहीं आए हैं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस इलाके के CCTV कैमरे की जांच कर रही है, जिससे हमलावरों का सुराग मिल सके।

फाजिलपुरिया की सुरक्षा हटाई जा चुकी थी

फाजिलपुरिया के पास पहले हरियाणा पुलिस की सिक्योरिटी थी, लेकिन तीन महीने पहले सरकार ने उनकी सुरक्षा हटा दी थी। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सूचना मिली थी कि बदमाश किसी सिंगर को निशाना बना सकते हैं। अब सुरक्षा हटाए जाने के बाद फाजिलपुरिया पर यह हमला हुआ।

हमले का तरीका सिद्धू मूसेवाला के कत्ल से जुड़ा

इस हमले का तरीका ठीक वैसा ही है, जैसा कि तीन साल पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के साथ हुआ था। मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले उनकी सुरक्षा भी कम कर दी गई थी और हमलावरों ने मूसेवाला की गाड़ी का पीछा कर गोलियां मारी थीं। हालांकि, मूसेवाला ने मुकाबला किया था। लेकिन हमलावरों की संख्या और आधुनिक हथियारों के चलते वह अपनी जान नहीं बचा पाए। फाजिलपुरिया पर हुए हमले के पैटर्न को सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जोड़ा जा रहा है।

चर्चा में रहते हैं फाजिलपुरिया

पुलिस की शुरुआती जांच में किसी को घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। साथ ही किसी गाड़ी पर भी गोलियों के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को घटनास्थल पर भेजा है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। फाजिलपुरिया की करीबी दोस्त और यूट्यूबर एल्विश यादव, जो खुद भी एक मशहूर नाम हैं। फाजिलपुरिया के लोकसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर प्रत्याशी रहने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

Exit mobile version