भारतीय वर्कर्स के लिए गुड न्यूज, 27 कैटेगरी के लिए शुरू हुई प्रीमियम प्रोसेसिंग, 15 दिन में मिलेगा US VISA

अमेरिका ने भारतीय वर्कर्स को गुड न्यूज दी है, क्योंकि अब उन्हें वीजा पाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। USCIS ने साफ किया है कि अगर वह तय किए गए 15 वर्किंग डे के भीतर जरूरी कार्रवाई नहीं कर पाता है, तो प्रीमियम प्रोसेसिंग फीस लौटा दी जाएगी। 15 दिनों की यह प्रोसेसिंग अवधि तब शुरू होती है....जाने पूरी खबर

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 November 2026, 12:37 PM IST

US Visa Updates: अमेरिका ने भारतीय वर्कर्स को गुड न्यूज दी है, क्योंकि अब उन्हें वीजा पाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। कुछ एक्स्ट्रा फीस देकर भारतीय प्रोफेशनल्स जल्दी वीजा पा सकते हैं। यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने पुष्टि कर दी है कि एंप्लॉयमेंट-बेस्ड वीजा की 27 कैटेगरी अब प्रीमियम प्रोसेसिंग के लिए एलिजिबिल हैं। इस सुविधा के जरिए कंपनियों और आवेदकों को 15 वर्किंग डे के भीतर एजेंसी से जवाब मिल सकेगा।

इस सुविधा के दायरे में 2 कैटेगरी के तहत दी जाने वाली याचिकाएं आती हैं। फॉर्म I-129 (नॉन-इमिग्रेंट वर्कर के लिए याचिका) और फॉर्म I-140 (विदेशी वर्कर्स के लिए आप्रवासी याचिका)। इस लिस्ट में H-1B स्पेशलिटी ऑक्यूपेशन वीजा, L-1 इंट्राकंपनी ट्रांसफर वीजा, O-1 असाधारण योग्यता वाले वीजा और कई एंप्लॉयमेंट-बेस्ड ग्रीन कार्ड कैटेगरी शामिल हैं।

प्रीमियम प्रोसेसिंग क्या है?

अमेरिका में वीजा से जुड़ी प्रीमियम प्रोसेसिंग एक ऑप्शनल और पेड सर्विस है। प्रीमियम प्रोसेसिंग के जरिए अगर वीजा से जुड़ा कोई एप्लिकेशन सब्मिट किया जाता है, तो USCIS उसे 15 दिनों के भीतर प्रोसेस करता है। USCIS ने साफ किया है कि अगर वह तय किए गए 15 वर्किंग डे के भीतर जरूरी कार्रवाई नहीं कर पाता है, तो प्रीमियम प्रोसेसिंग फीस लौटा दी जाएगी। 15 दिनों की यह प्रोसेसिंग अवधि तब शुरू होती है जब USCIS को सही पते पर पूरी तरह से भरा हुआ फॉर्म I-907 (प्रीमियम प्रोसेसिंग सर्विस के लिए अनुरोध) हासिल होता है। इस अवधि के दौरान, एजेंसी को निम्नलिखित में से कोई एक कार्रवाई करनी होती है: याचिका को मंजूरी देना या खारिज करना, अस्वीकार करने का इरादा नोटिस यानी नोटिस टू इंटेट टू डिनाई जारी करना, अतिरिक्त सबूत मांगना (RFE) या धोखाधड़ी की जांच शुरू करना।

कौन सी 27 वीजा कैटेगरी शामिल हैं?

फॉर्म I-129 के जरिए दायर की जाने वाली 21 कैटेगरी 15 वर्किंग डे की इस सर्विस के लिए योग्य हैं। इनमें शामिल हैं:
E-1 और E-2: ट्रीटि ट्रेडर ट्रीटि इंवेस्टर वीजा
E-3: कुछ चुनिंदा ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेशनल्स के लिए वीजा
H-1B और H-2B: स्पेशलिटी ऑक्यूपेशन और अस्थायी नॉन-एग्रिकल्चर वर्कर वीजा
H-3: ट्रेनी वीजा
L-1A और L-1B: इंट्राकंपनी ट्रांसफर वीजा (जिसमें ब्लैंकेट L-1 याचिकाएं भी शामिल हैं)
O-1 और O-2: असाधारण योग्यता वाला शख्स और उनके सहायक कर्मचारियों के लिए वीजा
P-1, P-2 और P-3: एथलीटों, कलाकारों और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के लिए वीजा
Q-1: अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान वीजा
R-1: धार्मिक कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए वीजा
TN-1 और TN-2: कनाडाई और मैक्सिकन नागरिकों के लिए प्रोफेशनल वीजा
बाकी 6 कैटेगरी फॉर्म I-140 के अंतर्गत आती हैं और एंप्लॉयमेंट-बेस्ड याचिकाओं (ग्रीन कार्ड) को कवर करती हैं। इनमें शामिल हैं:
E11: असाधारण योग्यता वाले व्यक्तियों के लिए
E12: बेहतरीन प्रोफेसरों और रिसर्चर्स के लिए
E21: अडवांस्ड डिग्री वाले प्रोफेशनल्स या असाधारण क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए, जो नेशनल इंटरेस्ट वेवर की मांग नहीं कर रहे हैं
E31: स्किल वर्कर्स के लिए
E32: प्रोफेशनल्स के लिए
EW3: अन्य वर्कर के लिए

15 दिनों की प्रोसेसिंग समय-सीमा कब रीसेट हो सकती है?

USCIS ने स्पष्ट किया है कि अगर वह रिक्वेस्ट फॉर एविडेंस (RFE) मांगता है या याचिका खारिज करने का नोटिस जारी करता है, तो प्रोसेसिंग की समय-सीमा वहीं रुक जाती है। एजेंसी को आवेदक का जवाब मिलने के बाद ही 15 वर्किंग डे की अवधि फिर से शुरू होती है। भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए एलिजिबिल कैटेगरी में H-1B, L-1, O-1 और कई एंप्लॉयमेंट-बेस्ड कैटेगरी शामिल हैं। प्रीमियम प्रोसेसिंग केवल निर्धारित अवधि के भीतर एजेंसी की कार्रवाई की गारंटी देती है, न कि वीजा याचिका की मंजूरी या वीजा जारी होने की।

Location :  New Delhi

Published :  17 November 2026, 12:37 PM IST