
पटना से कलकत्ता और बॉम्बे तक बदलेंगे मुख्य न्यायाधीश (Img: AI Generated Image)
New Delhi: देश की न्यायपालिका से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पटना, कलकत्ता और बॉम्बे हाईकोर्ट को जल्द ही नए मुख्य न्यायाधीश मिल सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन तीनों हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए तीन वरिष्ठ जजों के नामों की सिफारिश की है।
कॉलेजियम की सिफारिश के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने की सिफारिश की गई है।
Patna, Calcutta and Bombay High Courts to get new Chief Justices
1. V. Kameswar Rao — Delhi HC → Patna HC
2. JRavindra V. Ghuge — Bombay HC → Calcutta HC
3. Mahesh Chandra Tripathi — Allahabad HC → Bombay HC
Dynamite News Exclusive
Justice Ashwani Kumar Mishra will be the…— Dynamite News (@DynamiteNews_) August 9, 2026
कॉलेजियम की सिफारिश के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस रवींद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी का नाम बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के लिए सामने आया है। यानी तीनों नियुक्तियों में अलग-अलग हाईकोर्ट से वरिष्ठ जजों को नई जिम्मेदारी देने की तैयारी है।
इसी कड़ी में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जुड़ी भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के स्थायी मुख्य न्यायाधीश होंगे।
कॉलेजियम की सिफारिशों में जजों के तबादले भी शामिल बताए जा रहे हैं। जस्टिस मानस रंजन पाठक को गुवाहाटी हाईकोर्ट से ओडिशा हाईकोर्ट और जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा को ओडिशा हाईकोर्ट से गुजरात हाईकोर्ट भेजे जाने की सिफारिश की गई है।
Location : New Delhi
Published : 9 August 2026, 4:13 PM IST