
Symbolic Photo (image Credit: Pinterest)
ईपीएफओ की व्हाट्सऐप सर्विस को मिल रहे रिस्पॉन्स ने इस सुविधा की लोकप्रियता को दिखाया है। संगठन की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, शुरुआत के सिर्फ 14 दिनों में 89.88 लाख सदस्यों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से अपना पीएफ बैलेंस चेक किया। इस सुविधा का मकसद पीएफ खाताधारकों को आसानी से सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी जानकारियों के लिए कार्यालय या अन्य माध्यमों पर निर्भर न रहना पड़े। अब मोबाइल फोन पर ही पीएफ खाते से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।
Symbolic Photo (Image Credit: Pinterest)
ईपीएफओ की इस सर्विस का इस्तेमाल करना काफी आसान है। संगठन ने इसके लिए 8796441800 व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है। इस नंबर को अपने मोबाइल में सेव करने के बाद व्हाट्सऐप खोलें और संबंधित चैट में जाकर 'Hi' लिखकर भेज दें। इसके बाद आपको वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ध्यान रहे कि जिस मोबाइल नंबर से आप इस चैटबॉट का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN से जुड़ा होना चाहिए। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पीएफ खाते में जमा बैलेंस देखने, आखिरी पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी हासिल करने और पासबुक डाउनलोड करने जैसे विकल्प मिलते हैं।
अगर आप नंबर सेव करके व्हाट्सऐप पर चैट शुरू नहीं करना चाहते हैं, तो QR कोड के जरिए भी इस सुविधा से जुड़ सकते हैं। इसके लिए ईपीएफओ की ओर से साझा किए गए व्हाट्सऐप QR कोड को स्कैन करना होगा। ऐसा करते ही आप सीधे ईपीएफओ की व्हाट्सऐप सर्विस से जुड़ जाएंगे। इसके बाद चैटबॉट पर 'Hi' लिखकर भेजें। फिर अपनी पसंद की भाषा चुनें। भाषा चुनने के बाद आपके सामने चार विकल्प दिखाई देंगे। इनमें PF Balance, Last 5 Transactions, Passbook Download और Change Language शामिल हैं। अपनी जरूरत के मुताबिक विकल्प चुनने पर संबंधित जानकारी मिल जाएगी।
ईपीएफओ की इस सुविधा के जरिए सदस्य अपने पीएफ खाते में जमा कुल रकम की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा खाते में हुए आखिरी पांच लेन-देन देख सकते हैं और अपनी पीएफ पासबुक भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस सर्विस के जरिए संगठन से जुड़े अपडेट हासिल करने की सुविधा भी दी गई है। कुल मिलाकर ईपीएफओ की यह पहल पीएफ खाताधारकों के लिए अपनी जरूरी जानकारी तक पहुंचना आसान बनाती है। अब मोबाइल पर एक मैसेज भेजकर पीएफ खाते से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
Location : New Delhi
Published : 19 November 2026, 12:02 PM IST