
EPFO ने अप्रैल 2026 की ECR Filing की आखिरी तारीख तय कर दी है (Img ; Google)
New Delhi : 15 मई 2026 की तारीख हजारों कंपनियों, HR मैनेजर्स और अकाउंट्स टीम के लिए बेहद अहम बन गई है। अगर आपने EPFO की ECR Filing समय पर नहीं की तो कर्मचारियों का PF अटकने के साथ-साथ आपकी कंपनी पर भारी ब्याज, पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई का खतरा भी खड़ा हो सकता है। EPFO लगातार कंपनियों को अलर्ट जारी कर रहा है, क्योंकि हर महीने की तरह इस बार भी आखिरी दिनों में पोर्टल पर भारी दबाव रहने की आशंका है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी कंपनी को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है।
ECR यानी Electronic Challan cum Return वो डिजिटल रिपोर्ट है, जिसके जरिए कर्मचारियों का PF, पेंशन और इंश्योरेंस रिकॉर्ड अपडेट होता है। इस रिपोर्ट में कर्मचारी का UAN, सैलरी, PF कटौती और कंपनी का योगदान दर्ज होता है। अगर यह फाइल समय पर अपलोड नहीं हुई, तो कर्मचारियों के PF खाते में पैसा अटक सकता है और कंपनी सीधे EPFO की नजर में डिफॉल्टर बन सकती है।
यही वजह है कि इस बार कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई HR और Accounts विभागों में लगातार ओवरटाइम चल रहा है ताकि डेडलाइन मिस न हो जाए।
EPFO के नियम बेहद सख्त हैं। अगर 15 मई के बाद फाइलिंग हुई तो कंपनी पर 12% सालाना ब्याज लगाया जा सकता है। इसके अलावा 5% से लेकर 25% तक डैमेज चार्ज भी वसूला जा सकता है। इतना ही नहीं, मामला ज्यादा गंभीर हुआ तो कानूनी नोटिस और कार्रवाई भी हो सकती है।
यह कार्रवाई EPFO के Section 7Q और Section 14B के तहत की जाती है। यानी एक छोटी सी लापरवाही कंपनी को बड़े कानूनी संकट में डाल सकती है।
हर महीने 13, 14 और 15 तारीख को EPFO पोर्टल पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है। लाखों कंपनियां आखिरी समय में लॉगिन करती हैं। जिससे सर्वर स्लो पड़ जाता है। कई बार पेमेंट कट जाता है लेकिन रसीद नहीं मिलती। यही वजह है कि एक्सपर्ट कंपनियों को सलाह दे रहे हैं कि 12 या 13 मई तक ही फाइलिंग पूरी कर लें।
NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच, NTA ने कहा- जल्द जारी होगी नई तारीख
कई कंपनियां नए कर्मचारियों का UAN लिंक करना भूल जाती हैं या नौकरी छोड़ चुके कर्मचारियों की Exit Date अपडेट नहीं करतीं। आधार लिंकिंग अधूरी होने पर पोर्टल डेटा स्वीकार नहीं करता। वहीं बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने पर पेमेंट भी फेल हो सकता है।
EPFO साफ कह चुका है कि PF सिर्फ सैलरी से कटने वाला पैसा नहीं, बल्कि कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा है। इसलिए समय पर ECR Filing करना हर कंपनी की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी है।
Location : New Delhi
Published : 12 May 2026, 3:26 PM IST
Topics : Business Update ECR Filing EPFO HR Alert PF News