नेशनल पिज्जा डे पर Domino’s India का बड़ा ऐलान। 3 लोगों को मिलेगा पूरे 1 साल तक हर महीने फ्री पिज्जा। जानिए क्या है #DearDominosIndia कॉन्टेस्ट, कैसे करें हिस्सा और जीतने के आसान तरीके।

डोमिनोज देगा 1 साल तक फ्री Pizza (Img Source: Google)
New Delhi: अगर आप खुद को पिज्जा लवर मानते हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 9 फरवरी, नेशनल पिज्जा डे (National Pizza Day) के मौके पर Domino’s India ने ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 3 खुशनसीब विजेताओं को पूरे एक साल तक हर महीने फ्री पिज्जा खिलाएगी। यानी हर महीने पिज्जा, वो भी बिना जेब ढीली किए।
डोमिनोज इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक क्रिएटिव कॉन्टेस्ट लॉन्च किया है। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए न तो कोई लंबा फॉर्म भरना है और न ही कोई खरीदारी करनी है। बस आपको यह बताना है कि आप फ्री पिज्जा के असली हकदार क्यों हैं।
शर्त सिर्फ इतनी है कि आपको अपना जवाब #DearDominosIndia हैशटैग के साथ X पर पोस्ट करना होगा। कंपनी 3 सबसे क्रिएटिव और मजेदार एंट्रीज को चुनेगी। चुने गए विजेताओं को हर महीने 500 रुपये का पिज्जा वाउचर मिलेगा। यह सिलसिला पूरे 12 महीनों तक चलेगा। यानी कुल मिलाकर एक साल तक हर महीने डोमिनोज का पिज्जा फ्री।
Celebrating National Pizza Day 🍕
You’ve been asking us for free pizza forever. We’re finally listening.
Reply with #DearDominosIndia and tell us why you deserve free pizza. Funny, dramatic or witty.
Best 3 win ₹500 pizza every month for a year! #PizzaDaywithDominos— dominos_india (@dominos_india) February 9, 2026
जैसे ही यह ऑफर सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार और दिलचस्प कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा, “मेरी बैंक स्टेटमेंट और OTP हिस्ट्री गवाह है कि मेरे खून में Domino’s दौड़ता है।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “दुनिया सच्चे प्यार का इंतजार करती है और मैं पिज्जा डिलिवरी बॉय का।” इन क्रिएटिव जवाबों ने इस कॉन्टेस्ट को और भी ज्यादा वायरल बना दिया है। लोग न सिर्फ जीतने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि अपनी पिज्जा लव स्टोरी भी खुलकर शेयर कर रहे हैं।
नेशनल पिज्जा डे हर साल 9 फरवरी को मनाया जाता है। पिज्जा की शुरुआत भले ही इटली के नेपल्स से हुई हो, लेकिन आज यह भारत में भी सबसे पसंदीदा फूड में शामिल है। कॉलेज स्टूडेंट्स हों, ऑफिस गोअर्स हों या फैमिली गेट-टुगेदर-पिज्जा हर मौके पर फिट बैठता है। डोमिनोज इंडिया का यह ऑफर दिखाता है कि पिज्जा अब सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक इमोशन बन चुका है।
अगर आप भी इस ऑफर में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो ध्यान रखें:
No related posts found.