
New Delhi CJP Protest: पेपर लीक के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर एक माह से चल रहा काकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कल शुक्रवार के देश भर के सभी युवाओं से अपने-अपने जिलों में एक घंटे शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है।
काकरोच जनता पार्टी (Every District. One Day. One Demand) ने देश भर में होने वाले प्रदर्शन के लिए एक क्रिएटिव भी जारी किया है। इसमें सीजेपी ने पुलिस उत्पीड़न के शिकार हुए पीडितों के समर्थन की एकमात्र मांग को लेकर देश के हर जनपद में एक दिन, एक घंटे के लिए और केवल एक मांग के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है।
सीजेपी ने यह भी लिखा है कि छात्र संघों और अन्य संगठनों को एक साथ आना चाहिए और प्रदर्शन की अनुमति व लॉजिस्टक्स के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
Location : New Delhi
Published : 23 July 2026, 5:27 PM IST
Topics : CJP Protest National News Student Protest