
प्रतीकात्मक छवि (Source X)
New Delhi: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (Board Exam 2027) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अब समय बेहद अहम हो गया है। CBSE, ICSE, यूपी बोर्ड और एमपी बोर्ड समेत कई शिक्षा बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर चुके हैं। नवंबर का महीना चल रहा है और ऐसे में छात्रों के पास अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए लगभग तीन महीने का समय बचा है। इस दौरान की गई सही पढ़ाई और बेहतर टाइम मैनेजमेंट आपके परीक्षा परिणाम को बदल सकता है।
अक्सर छात्र घंटों किताबों के सामने बैठकर पढ़ाई करते हैं, लेकिन सही रणनीति नहीं होने के कारण अच्छे अंक हासिल नहीं कर पाते। अगर आपका लक्ष्य बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक लाना है, तो सिर्फ ज्यादा पढ़ना काफी नहीं है। आपको पढ़ाई का सही तरीका, नियमित रिवीजन और लिखने की प्रैक्टिस पर भी ध्यान देना होगा। आइए जानते हैं टॉपर्स के 5 ऐसे गोल्डन रूल, जिन्हें अपनाकर आप अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
बोर्ड परीक्षा (Board Exam 2027) की तैयारी के लिए सबसे पहले अपनी NCERT और संबंधित बोर्ड की निर्धारित पाठ्यपुस्तकों को अच्छी तरह पढ़ें। कई छात्र मुख्य किताबों को पूरा करने से पहले ही दूसरी रेफरेंस बुक और ऑनलाइन नोट्स के पीछे भागने लगते हैं। इससे समय भी बर्बाद होता है और जरूरी टॉपिक्स अधूरे रह जाते हैं।
आपका पहला लक्ष्य पूरे सिलेबस को समझना और हर चैप्टर के महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट, उदाहरण और अभ्यास प्रश्नों को हल करना होना चाहिए। किसी भी टॉपिक को सिर्फ याद करने के बजाय उसका मतलब समझने की कोशिश करें। इससे परीक्षा में सवाल को अलग तरीके से पूछे जाने पर भी जवाब देना आसान होगा।
सिर्फ किताब पढ़ते रहने से यह पता नहीं चलता कि आपको वास्तव (Board Exam 2027) में कितना याद है। इसलिए किसी भी चैप्टर को पढ़ने के बाद किताब बंद कर दें और जो पढ़ा है उसे अपनी भाषा में दोहराने या लिखने की कोशिश करें।
इसके लिए छोटे नोट्स, फ्लोचार्ट और फॉर्मूला शीट तैयार कर सकते हैं। इतिहास और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में महत्वपूर्ण घटनाओं और तथ्यों के शॉर्ट नोट्स बनाएं। वहीं, मैथ्स और फिजिक्स में जरूरी फॉर्मूले अलग से लिखें।
इस तरीके से आपको अपनी कमजोरियों का पता चलेगा और परीक्षा के समय रिवीजन करने में भी आसानी होगी।
बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए पुराने प्रश्नपत्रों (Board Exam 2027) को हल करना काफी उपयोगी हो सकता है। पिछले 5 से 10 साल के प्रश्नपत्र और बोर्ड की ओर से जारी सैंपल पेपर आपकी तैयारी को सही दिशा देते हैं।
इनसे आपको सवालों के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और समय प्रबंधन को समझने में मदद मिलती है। साथ ही यह भी पता चलता है कि किन अध्यायों से किस तरह के सवाल पूछे जाते रहे हैं।
सिर्फ पेपर हल करना ही काफी नहीं है। उसे पूरा करने के बाद अपने जवाबों का मूल्यांकन भी करें। जहां गलती हो रही है, उस टॉपिक को दोबारा पढ़ें और फिर से सवाल हल करें।
बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए विषय की जानकारी के साथ उसे सही तरीके से लिखना भी जरूरी है। कई बार छात्रों को जवाब पता होता है, लेकिन वे उसे व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत नहीं कर पाते।
इसलिए उत्तर लिखते समय जरूरी बातों को क्रमवार लिखें। जहां जरूरत हो वहां सब-हेडिंग बनाएं और महत्वपूर्ण शब्दों को अंडरलाइन करें। साइंस, गणित और भूगोल जैसे विषयों में साफ-सुथरे डायग्राम और सही लेबलिंग का अभ्यास करें।
इसके अलावा लिखावट साफ रखें और सवाल के अनुसार ही जवाब दें। अनावश्यक बातें लिखकर समय बर्बाद करने से बचें। नियमित रूप से लिखने की प्रैक्टिस करने से परीक्षा में निर्धारित समय के भीतर पेपर पूरा करना आसान होगा।
बोर्ड परीक्षा (Board Exam 2027) से पहले के तीन महीने छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और गेमिंग में ज्यादा समय बिताने से बचना चाहिए। पढ़ाई के दौरान फोन को अपने से दूर रखें और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का समय सीमित कर दें।
पढ़ाई के लिए 50 मिनट का एक सेशन रखें और उसके बाद 10 मिनट का ब्रेक लें। इससे लंबे समय तक पढ़ाई करते हुए भी एकाग्रता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
इसके साथ ही रोजाना 6 से 7 घंटे की पर्याप्त नींद लें। देर रात तक जागकर पढ़ने और लगातार नींद कम करने से बचें। अच्छी नींद और नियमित दिनचर्या पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए जरूरी है।
Location : New Delhi
Published : 17 November 2026, 10:16 AM IST