
भारतीय जनता पार्टी (Imng- Internet)
New Delhi: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को देश के आधा दर्जन राज्यों के लिये राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 (Rajya Sabha Biennial Election) के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख चेहरों को मैदान में उतारा है।
इन चुनावों के तहत जिन राज्यों की सीटों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, वहां नई नियुक्तियों के लिए मतदान कराया जाएगा। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।
राज्य सभा के लिये जिन राज्यों में उम्मीदवारों को ऐलान किया गया है, उनमें बिहार, बंगाल, असम, हरियाणा, ओडिसा, छत्तीसगढ़ शामिल हैं।
राज्य और उम्मीदवारों के नाम
1. बिहार – नितिन नबीन
2. बिहार – शिवेश कुमार
3. असम – तेराश गोवाल्ला
4. असम – जोगेन मोहन
5. छत्तीसगढ़ – लक्ष्मी वर्मा
6. हरियाणा – संजय भाटिया
7. ओडिशा – मनमोहन सामल
8. ओडिशा – सुजीत कुमार
9. पश्चिम बंगाल – राहुल सिन्हा
भाजपा ने बिहार, बंगाल, असम, हरियाणा के लिये राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखिये सूची#RajyaSabha pic.twitter.com/1cqczG0nnO
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 3, 2026
जानकारी के लिए बता दें कि राज्यसभा चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया के लिए अब केवल एक दिन शेष है। बिहार की पांच सीटों पर एनडीए और आरजेडी के बीच सीधा मुकाबला है। राज्य समेत 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना है।
26 फरवरी को अधिसूचना जारी हुई थी और 5 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि है। होली अवकाश के कारण यही आखिरी अवसर बचा है। जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।
Location : New Delhi
Published : 3 March 2026, 3:12 PM IST
Topics : Bharatiya Janata Party BJP Candidate List Rajya Sabha Biennial Elections Rajya Sabha Elections 2026