BMC चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। एग्जिट पोल में BJP प्लस को बढ़त, जबकि उद्धव ठाकरे गुट पीछे बताया जा रहा है। स्याही विवाद पर ठाकरे बंधुओं के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने सफाई दी है। नतीजे मुंबई की राजनीति और विकास की दिशा तय करेंगे।

BMC चुनाव के नतीजे आज होंगे घोषित (Img Source: Google)
Mumbai: देश की सबसे अमीर नगर निगम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को लेकर आज सियासी तस्वीर साफ हो जाएगी। महाराष्ट्र की कुल 29 नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान हो चुका है और शुक्रवार सुबह से मतगणना शुरू हो गई है। खासतौर पर मुंबई की 227 वार्डों के नतीजों को लेकर पूरे राज्य की राजनीति में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है, क्योंकि BMC का प्रशासनिक और आर्थिक महत्व बेहद बड़ा है।
मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल ने सियासी पारा और चढ़ा दिया है। Axis My India के अनुमान के मुताबिक,
BMC चुनाव में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। कुल 1,700 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 822 पुरुष और 878 महिला उम्मीदवार शामिल थीं। मतदान के दिन मुंबई में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रही और कई इलाकों में नेताओं की बयानबाजी भी तेज रही।
मतदान के बाद स्याही को लेकर विवाद सामने आया, जिसने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया। राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि उंगली पर लगाई गई स्याही वोट डालने के बाद मिटाई जा सकती है, जिससे दोबारा वोटिंग संभव हो सकती है। उन्होंने मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर स्याही सच में मिट रही है, तो यह बेहद गंभीर मामला है और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर सवाल खड़े करता है। वहीं आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि वोट चोरी करने की कोशिश की जा रही है और इसे उन्होंने “सस्ती राजनीति” करार दिया। संजय राउत ने भी एक वीडियो साझा करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
इन आरोपों के बाद महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग सामने आया। मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने साफ कहा कि मतदान में इस्तेमाल की गई स्याही अमिट (Indelible Ink) है, जिसे मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि स्याही को सूखने में 10 से 12 मिनट का समय लगता है और इस दौरान कोई भी मतदाता मतदान केंद्र से बाहर नहीं जाता। चुनाव आयोग ने स्याही से जुड़ी आशंकाओं को निराधार बताया।
BMC Election Voting: मुंबई में मतदान जारी, जानिये अब तक के वोटिंग का ताजा अपडेट
अब सबकी नजर मतगणना पर टिकी हुई है। आज यह तय हो जाएगा कि महा-युति (ग्रैंड अलायंस) BMC की सत्ता पर काबिज होगी या फिर MVA की वापसी होगी। यह नतीजे न सिर्फ मुंबई की राजनीति, बल्कि शहर के विकास और प्रशासन की दिशा भी तय करेंगे।