
26 और 27 फरवरी को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा,
Lucknow: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2027) की तारीख घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से जारी संक्षिप्त नोटिस के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 26 और 27 फरवरी 2027 को किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
UPTET 2027 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 24 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका 27 दिसंबर 2026 तक मिलेगा।
आ रहा खतरनाक तूफान अकवान! दिल्ली-UP में ठंड और कोहरे का अलर्ट, 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा। बिना OTR प्रक्रिया पूरी किए आवेदन नहीं किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म भर दें।
परीक्षा से जुड़ी पात्रता, आवेदन शुल्क और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले विस्तृत विज्ञापन को जरूर देखें।
Location : Lucknow
Published : 19 November 2026, 8:16 AM IST