रेलवे ने RRB ALP Recruitment 2026 के तहत 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी और 14 जून 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट यानी RRB ALP Recruitment 2026 के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत करीब 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। RRB ALP Recruitment 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी नीचे दी गई है।
नौकरी का बड़ा अपडेट, रेलवे में ALP के 11,127 पदों पर भर्ती… जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
Short Notice Date : 16 March 2026
Online Apply Start Date : 15 May 2026 Tentative
Online Apply Last Date : 14 June 2026 Tentative
Last Date For Fee Payment : 14 June 2026 Tentative
Exam Date : जल्द जारी होगा
Admit Card : एग्जाम से चार दिन पहले
Result Date : जल्द जारी होगा
For General/ OBC Candidates : 500 रुपये
For SC/ ST/ PwBD Ex-Serviceman Candidates : 250 रुपये
Minimum Age : 18 Years
Maximum Age : 30 Years
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र प्राप्त किया होना चाहिए और संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा/डिग्री होना चाहिए।
असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती प्रक्रिया में चार चरण होते हैं:
CBT-1: यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट के तौर पर काम करता है।
CBT-2: इस परीक्षा में तकनीकी और सामान्य विषय शामिल होते हैं।
कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट: एक अनिवार्य साइको-टेस्ट।
दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट: उम्मीदवारों का शारीरिक रूप से फिट होना और विशेष रूप से A1 दृष्टि मानक को पूरा करना अनिवार्य है।