NEET UG 2026: ‘लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी ईमानदारी से मेहनत’, जानिए क्यों ऑन्कोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं नीट टॉपर आर्यन

NEET UG 2026 में AIR-1 हासिल करने वाले पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 715 अंक प्राप्त किए। जानिए वह कैंसर विशेषज्ञ (ऑन्कोलॉजिस्ट) क्यों बनना चाहते हैं और उनकी सफलता की कहानी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 July 2026, 3:02 PM IST

New Delhi: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET UG 2026 री-एग्जाम के परिणाम में पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 720 में से 715 अंक हासिल कर हरियाणा के पंशुल बंसल के साथ संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) प्राप्त की है। शानदार सफलता के बाद आर्यन ने बताया कि उनका सपना सिर्फ डॉक्टर बनना नहीं, बल्कि ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) बनकर कैंसर से जूझ रहे मरीजों का इलाज करना है। इसके पीछे एक भावनात्मक कारण भी है, जिसने बचपन से ही उनके लक्ष्य को तय कर दिया।

कई बार पूरी नहीं हुई नींद

लुधियाना निवासी आर्यन ने बताया कि NEET की तैयारी के दौरान वह रोजाना 16 से 17 घंटे तक पढ़ाई करते थे। कई बार पर्याप्त नींद भी नहीं मिलती थी, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। उनका कहना है कि लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ने उन्हें देशभर में शीर्ष स्थान तक पहुंचाया।

NEET UG 2026: आरोपी धनंजय का बड़ा खुलासा, मनीषा नाम की युवती के पास छिपा है पेपर लीक का पूरा कच्चा चिट्ठा

चुना अलग लक्ष्य

आर्यन के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। मेडिकल माहौल में पले-बढ़े आर्यन ने बचपन में ही तय कर लिया था कि वह डॉक्टर बनेंगे। हालांकि उन्होंने सामान्य चिकित्सक बनने के बजाय कैंसर विशेषज्ञ (ऑन्कोलॉजिस्ट) बनने का लक्ष्य चुना। उन्होंने बताया कि इसके पीछे एक बेहद भावुक व्यक्तिगत अनुभव है, जिसने उन्हें इस क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा दी।

देशभर में 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल

NEET UG 2026 री-एग्जाम में इस बार 11.21 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा में 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए। 21 जून को आयोजित इस परीक्षा में देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बने 5,440 परीक्षा केंद्रों पर करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

NEET UG 2026: पेपर लीक करने वाला 10 साल तक रहेगा जेल में, एक करोड़ का लगेगा जुर्मान; जानिये सजा का प्रावधान

मेहनत और लक्ष्य ने दिलाई देश में नंबर-1 रैंक

आर्यन का कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी यह उपलब्धि लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Location :  New Delhi

Published :  17 July 2026, 3:02 PM IST