NEET PG Counselling 2026: 58 हजार से अधिक सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा शेड्यूल और नए नियम

NEET PG Counselling 2026 की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू हो गई है। 58,000 से अधिक सीटों पर होने वाले इस एडमिशन प्रोसेस के लिए एमसीसी ने राउंड-वाइज शेड्यूल और फ्रीज, फ्लोट व एनआरआई कोटे से जुड़े नए नियम जारी कर दिए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 October 2026, 2:36 PM IST

New Delhi: देशभर के मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए पोस्टग्रेजुएट्स मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन का इंतजार खत्म हो गया है। नीट पीजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जो एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम हैं। एमडी (MD), एमएस (MS) और अन्य पीजी मेडिकल कोर्सेज में दाखिला पाने की इच्छा रखने वाले छात्र अब आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन कर सकते हैं।

सरकारी और प्राइवेट सीटों का गणित

इस साल कुल 58 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, एमबीबीएस करने वाले सभी उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की उम्मीद नहीं रखी जा सकती है, क्योंकि कुल उपलब्ध सीटों में से केवल आधी सीटें ही सरकारी संस्थानों के अंतर्गत आती हैं। शेष सीटें प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी के पास हैं, जिनके नियम और फीस की प्रक्रिया अलग होती है।

Corporate Jobs For Women: महिलाओं के लिए ये हैं 5 सबसे हाई पेइंग जॉब्स, जहां मोटी सैलरी के साथ मिलेगा सुकून

ऑल इंडिया और स्टेट काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

एमसीसी (MCC) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया के विभिन्न राउंड और उनकी तिथियां इस प्रकार हैं-

राउंड-1: ऑल इंडिया कोटा के लिए 12 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक प्रक्रिया चलेगी, जिसकी ज्वाइनिंग की अंतिम तारीख 2 नवंबर 2026 है। वहीं, स्टेट काउंसलिंग 21 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक होगी।

राउंड-2: ऑल इंडिया स्तर पर 6 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक और स्टेट काउंसलिंग 14 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

राउंड-3: यह चरण 26 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 (ऑल इंडिया) और 4 दिसंबर से 12 दिसंबर 2026 (स्टेट) तक चलेगा।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड: अंतिम चरणों के तहत 16 दिसंबर से 24 दिसंबर 2026 तक प्रक्रिया पूरी होगी, जिसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

पीजी का नया एकेडमिक सेशन 20 नवंबर 2026 से शुरू हो जाएगा।

Govt Job: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! UP में 1000 सिक्योरिटी गार्ड पदों पर सीधी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

काउंसलिंग के नए और अहम नियम

इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया में कुछ खास प्रावधान जोड़े गए हैं, जिन्हें जानना हर आवेदक के लिए जरूरी है-

फ्रीज (Freeze) विकल्प: जिन उम्मीदवारों को उनकी पसंद की सीट मिल गई है और वे आगे अपग्रेड नहीं करना चाहते, वे सीट फ्रीज कर सकते हैं और तय समय पर कॉलेज ज्वाइन कर सकते हैं।

फ्लोट (Float) विकल्प: जो छात्र पहले राउंड में मिली सीट से बेहतर कॉलेज या कोर्स पाना चाहते हैं, वे अपग्रेडेशन चुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करके अगले राउंड का इंतजार करना होगा।

ऑनलाइन सीट रेजिग्नेशन: प्रोविजनल एडमिशन लेने के बाद यदि कोई छात्र सीट छोड़ना या सरेंडर करना चाहता है, तो उसे संबंधित संस्थान के नोडल ऑफिसर के पास ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

एनआरआई (NRI) कोटा: इस साल एनआरआई कोटे की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। 2025 तक जहां हर राउंड से पहले एमसीसी को ईमेल के जरिए दस्तावेज भेजने पड़ते थे, वहीं अब उम्मीदवार एमसीसी पोर्टल पर सीधे रजिस्ट्रेशन करके ऑनलाइन औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  12 October 2026, 2:36 PM IST