अमेरिकी अदालत का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर बड़ा प्रहार, टैक्सपेयर्स के पैसों से बनने वाले विज्ञापनों पर लगी रोक

अमेरिकी अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को तगड़ा झटका देते हुए टैक्सपेयर्स के पैसों से बनने वाले राजनीतिक टीवी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने इसे जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग करार दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 October 2026, 9:11 AM IST

Washington: लोकतंत्र में टैक्सपेयर्स का पैसा जनता के कल्याण और विकास कार्यों के लिए होता है, न कि किसी नेता या सरकार के राजनीतिक प्रचार के लिए। हाल ही में अमेरिकी न्याय व्यवस्था ने इस सिद्धांत को एक बार फिर मजबूती से स्थापित किया है।

न्यूयॉर्क की एक अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को स्पष्ट आदेश दिया है कि वे जनता के पैसे से चलाए जा रहे उन टीवी विज्ञापनों को तुरंत बंद करें, जिनका इस्तेमाल राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा था।

'कॉमन कॉज' संस्था की याचिका और अदालत का कड़ा रुख

यह पूरा मामला तब गरमाया जब गैर-पक्षपाती संस्था 'कॉमन कॉज' ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और इन विज्ञापनों को टैक्सपेयर्स के पैसों का खुला दुरुपयोग बताया। अदालत ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एक अस्थायी रोक का आदेश जारी किया।

समुद्र के भीतर पाकिस्तान को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, BLA की बोट आर्मी ने 13 जवानों को मौत के घाट उतारा

इसके तहत प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे आने वाले दो हफ्तों के भीतर ऐसे विज्ञापनों के निर्माण, प्रसारण या उनसे जुड़े किसी भी समझौते को आगे नहीं बढ़ाएंगे। न्याय विभाग की तरफ से यह दलील दी गई थी कि यह रोक अनावश्यक है, लेकिन जज जेनिफर एल रोचोन ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया।

इमिग्रेशन फंड के करोड़ों डॉलर का गलत इस्तेमाल

विवाद का मुख्य केंद्र वह 20 मिलियन डॉलर का बजट है, जिसे होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने इन विज्ञापनों के लिए आवंटित किया था। यह पैसा उस बड़े फंड से आया था जिसे कांग्रेस ने ट्रंप के इमिग्रेशन (प्रवास) लागू करने के एजेंडे के तहत दिया था।

हालांकि व्हाइट हाउस का यह तर्क था कि ये विज्ञापन महज जन-सेवा संदेश हैं, लेकिन इनकी बनावट और शैली ने पोल खोल दी। इनमें से कई विज्ञापन ठीक वैसे ही थे जैसे ट्रंप ने अपने 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल किए थे।

Nepal Flood 2026: गोरखा में अचानक कैसे आई जलप्रलय? 35 मकान बहे, कई पुल टूटे; गांवों पर मंडराया खतरा

राजनीतिक नैतिकता और जवाबदेही पर बड़ा सवाल

इस अदियाद आदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में यह बहस तेज हो गई है कि क्या सत्ता में बैठे लोग अपनी नीतियों को चमकाने के लिए सरकारी खजाने का अंधाधुंध इस्तेमाल कर सकते हैं।

अमेरिकी अदालत के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और जनता के पैसों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। इस ऐतिहासिक फैसले ने एक नजीर पेश की है कि जनता की गाढ़ी कमाई का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने वालों पर कानून का डंडा चल सकता है।

Location :  Washington

Published :  12 October 2026, 9:11 AM IST