ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर पर सऊदी-यूएई (UAE) से करोड़ों डॅालर लेने का आरोप, उठे बड़े सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और पूर्व व्हाइट हाउस सलाहकार जेरेड कुशनर पर घूस लेने का आरोप, आइए जानते है पूरा मामला क्या है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 October 2026, 12:15 PM IST

New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और पूर्व व्हाइट हाउस सलाहकार जेरेड कुशनर एक बार फिर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से जुड़े करोड़ों-अरबों डॉलर के लेन-देन को लेकर भारी विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में सामने आई  रिपोर्टों और एक नई किताब के दावों के बाद अमेरिका की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है और राष्ट्रीय सुरक्षा व हितों के टकराव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जेरेड कुशनर पर घूस लेने का आरोप 

डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर पर मिडिल ईस्ट के कुछ नेताओं की तरफ से लाखों डॉलर घूस मिलने के आरोप लगाए गये हैं। 'वैनिटी फेयर' की रिपोर्ट के मुताबिक 'प्रिंसिस एंड थीव्स: जेरेड कुशनर एंड मोहम्मद बिन जायद्स सीक्रेट प्लॉट टू रीमेक द मिडिल ईस्ट' नाम से एक किताब लिखा गया है। पुस्तक के अनुसार डच खुफिया एजेंसी (MIVD) ने एक रूसी हैकर के सर्वर के जरिए जेरेड कुशनर के आईफोन (iPhone) तक पहुंच हासिल की थी, इस किताब के कुछ अंशों का हवाला देते हुए बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने अजरबैजान से दुबई के एक बैंक खाते में लाखों डॉलर लिए थे। 

 किताब का बड़ा दावा 

किताब में दावा किया गया है कि मिडिल ईस्ट के दो बड़े नेताओं—UAE के मोहम्मद बिन जायद (MBZ) और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS)—ने कुशनर की पहुंच वाले दो अलग-अलग खातों ('अल्फा' और 'बीटा') में कम से कम 2 अरब डॉलर ($2 Billion) जमा कराए थे। इनमें से एक फंड का इस्तेमाल मिडिल ईस्ट में ट्रंप प्रशासन और गुप्त नीतिगत कामों को पूरा करने के लिए 'स्लश फंड' के तौर पर किया जाना था।

रूसी खुफिया एजेंसी ने जेरेड कुशनर के आईफोन को हैक कर लिया। डच खुफिया एजेंसी ने एक रूसी जासूस को फंसाया और कुशनर के फोन तक पहुंच हासिल कर ली। उन्हें पता चला कि कुशनर के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इजरायल में दो बैंक खाते थे। साथ ही अजरबैजान तक पैसे के लेन-देन का सुराग भी मिला। ट्रंप की विदेश नीति को प्रभावित करने के लिए MBZ और MBS भारी फंड दे रहे थे।

Location :  New Delhi

Published :  23 October 2026, 12:15 PM IST