कंगाल करने की अमेरिकी साजिश फेल! ईरान ने ढूंढ लिया पैसा छापने का नया फॉर्मूला, दुनिया भर में बिक रही हैं ये 5 स्वदेशी चीजें

कच्चे तेल के अलावा पेट्रोकेमिकल्स, प्राकृतिक गैस और फारसी कालीन बेचकर मोटी कमाई कर रहा है ईरान। दुनिया के 90% केसर बाजार पर कब्जा जमाकर कमा रहा है सबसे ज्यादा मुनाफा। जानिए अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के अमीर बनने की पूरी इनसाइड स्टोरी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 July 2026, 4:01 PM IST

New Delhi: ईरान को दुनिया भर में मुख्य रूप से कच्चे तेल (Crude Oil) के बड़े उत्पादक के रूप में जाना जाता है। अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ जारी तनाव और सालों से लगे कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बाद भी ईरान की अर्थव्यवस्था थमी नहीं है।

अमरीकी पाबंदियों ने ईरान को एक नया रास्ता दिखाया है। तेल पर अपनी निर्भरता को कम करते हुए ईरान ने चुपके से एक ऐसा 'डायवर्सिफाइड एक्सपोर्ट पोर्टफोलियो' तैयार कर लिया है, जिससे उसकी विदेशी मुद्रा की कमाई लगातार बढ़ रही है।

कच्चे तेल से कई गुना ज्यादा मुनाफा देता है पेट्रोकेमिकल्स

ईरान अब सिर्फ कच्चा तेल बेचने की पारंपरिक नीति पर भरोसा नहीं करता। तेल के बाद उसका सबसे बड़ा कमाऊ पूत पेट्रोकेमिकल उद्योग (Petrochemical Industry) बन चुका है। ईरान कच्चे तेल को बिना प्रोसेस किए बेचने के बजाय देश के भीतर ही इसकी इंडस्ट्रियल प्रोसेसिंग करता है।

इसके जरिए वह बड़े पैमाने पर हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स जैसे प्लास्टिक, पॉलीमर, फर्टिलाइजर (उर्वरक) और महंगे रासायनिक यौगिकों का निर्माण और निर्यात करता है। प्रोसेस होने के कारण ये उत्पाद कच्चे तेल के मुकाबले कई गुना ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन देते हैं।

US-IRAN WAR: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? ईरान ने बंद की दुनिया की सबसे बड़ी ‘तेल की नस’

केसर और पिस्ता

अगर कृषि क्षेत्र (Agriculture) की बात करें, तो ईरान के पास एक ऐसा 'लाल सोना' है जिसके दाम आसमान छूते हैं। हम बात कर रहे हैं केसर (Saffron) की। दुनिया का लगभग 90% केसर अकेले ईरान में पैदा होता है।

इसकी बेहद जटिल खेती और सीमित सप्लाई के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों में है, जिससे ईरान को इसमें सबसे ज्यादा नेट प्रॉफिट मिलता है।

इसके साथ ही ईरान के बड़े और स्वादिष्ट पिस्ता (Pistachio) की मांग भारत, चीन और यूएई (UAE) जैसे अमीर देशों में बहुत ज्यादा है, जिससे देश को बंपर कमाई होती है।

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, कहा-मेरी हत्या की कोशिश की तो 1000 मिसाइलें करेंगी तबाह

गैस का खजाना और लग्जरी फारसी कालीन का जलवा

ईरान के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्रमाणित प्राकृतिक गैस (Natural Gas) का भंडार है। वह पाइपलाइनों के जरिए अपने पड़ोसी देशों तुर्की और इराक को भारी मात्रा में गैस एक्सपोर्ट कर अपनी ऊर्जा धाक जमाए हुए है।

इसके अलावा, ईरान के हाथ से बुने 'फारसी कालीन' (Persian Carpets) पूरी दुनिया में लग्जरी और रसूख का प्रतीक माने जाते हैं। महीनों की कड़ी कारीगरी से बनने वाले इन कालीनों को वैश्विक अमीर बाजार में मुंहमांगे दामों पर बेचा जाता है, जो ईरान की झोली में मोटा मुनाफा डालता है।

Location :  New Delhi

Published :  13 July 2026, 4:01 PM IST