Site icon Hindi Dynamite News

ब्रिटेन के सबसे अमीर कारोबारी गोपीचंद पी. हिंदुजा का निधन, 85 वर्ष की उम्र में थमा उद्योग जगत का सितारा

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का 85 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया। उन्होंने अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद 2023 में चेयरमैन का पद संभाला था। हिंदुजा फैमिली ने ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवार का खिताब बरकरार रखा था।
Post Published By: Nidhi Kushwaha
Published:
ब्रिटेन के सबसे अमीर कारोबारी गोपीचंद पी. हिंदुजा का निधन, 85 वर्ष की उम्र में थमा उद्योग जगत का सितारा

London: भारतीय मूल के प्रख्यात उद्योगपति और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने मंगलवार को उनके निधन की पुष्टि की। गोपीचंद हिंदुजा ने अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद 2023 में समूह की बागडोर संभाली थी।

ब्रिटेन के सबसे अमीर उद्योगपति

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदुजा ने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के देहांत के बाद 2023 में चेयरमैन का पद संभाला था। इसी साल गोपीचंद हिंदुजा और हिंदुजा फैमिली ने ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों के रूप में अपनी बादशाहत बरकरार रखी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1959 में मुंबई में हिंदुजा ग्रुप से ही की थी।

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 संयुक्त सचिव अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

चार भाईयों में दूसरे नंबर पर

गोपीचंद पी हिंदुजा 4 भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनसे बड़े श्रीचंद हिंदुजा थे जिनका देहांत 2023 में हो गया था। गोपीचंद के बाद अब प्रकाश पी हिंदुजा और अशोक पी हिंदुजा जीवित हैं। गोपीचंद हिंदुजा की पत्नी का नाम सुनीता हिंदुजा है। उनके 2 बेटे और 1 बेटी है। बेटों का नाम संजय और धीरज है और बेटी का नाम रीता है।

1984 में हिंदुजा ग्रुप द्वारा गल्फ ऑयल का अधिग्रहण उन्हीं का फैसला था। इसके बाद 1987 में उन्होंने संकट से जूझ रही अशोक लीलैंड को खरीदा। आज इस घटना को भारत की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट सक्सेस स्टोरी में से एक माना जाता है। उनकी अगुआई में कंपनी ने पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर्स में भी अपना पैर जमाए।

बिलासपुर में भीषण रेल हादसा: मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका

गोपीचंद पी हिंदुजा की शिक्षा

गोपीचंज हिंदुजा ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिन्सटर से लॉ में डॉक्टरेट की, फिर लंदन के रिचमेंड कॉलेज से डॉक्टरेट ऑफ इकोनॉमिक्स की डिग्री हासिल की। भले ही हिंदुजा परिवार लंदन में रहता हो लेकिन इस कंपनी का मुख्यालय अभी भी मुंबई में ही है। हिंदुजा ग्रुप बैंकिंग, फाइनेंस, एनर्जी, मीडिया, ट्रक, लुब्रिकेंट और केबल टेलीविजन के क्षेत्र में काम करती है। इस समूह के अदर 2 लाख लोग काम करते हैं। कंपनी की स्थापनी 1919 में परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने की थी। कंपनी की नींव सिंध में रखी गई थी जो आज पाकिस्तान में है।

Exit mobile version