समुद्र के भीतर पाकिस्तान को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, BLA की बोट आर्मी ने 13 जवानों को मौत के घाट उतारा

ग्वादर के जिवाणी तट पर बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) की समुद्री इकाई ने पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड्स पर बड़ा हमला किया है। इस भीषण मुठभेड़ में 13 जवानों के मारे जाने का दावा किया गया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 October 2026, 8:58 AM IST

New Delhi: पारंपरिक रूप से जमीनी जंग लड़ने वाले बलोच विद्रोहियों ने अब समंदर में भी अपनी ताकत का डंका बजाना शुरू कर दिया है। बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) की समुद्री इकाई 'हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स' (HMDF) ने पाकिस्तानी सेना को एक ऐसा जख्म दिया है जिसकी गूंज सीधे इस्लामाबाद तक सुनाई दे रही है।

इस नए और आक्रामक समुद्री विंग के गठन के बाद से ही पाकिस्तानी नौसेना और कोस्ट गार्ड्स की नींद उड़ी हुई थी, और अब इस हमले ने साबित कर दिया है कि बलोच लड़ाके अब जल क्षेत्र में भी भारी पड़ने लगे हैं।

ग्वादर के जिवाणी में कोस्ट गार्ड्स पर कहर

ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, ग्वादर जिले के जिवाणी इलाके में BLA की बोट आर्मी ने दो पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड की नौकाओं को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ हमला किया। इस अचानक हुए खूनी संघर्ष में 13 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का दावा किया गया है।

पुतिन से तेल सौदे के साथ ट्रंप का दोहरा चरित्र बेनकाब; डॉन बेकन समेत कई सांसद ट्रंप के खिलाफ

संगठन का कहना है कि उनकी यह मैरीटाइम यूनिट तटीय इलाकों की सुरक्षा के नाम पर तैनात पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है और जरूरत पड़ने पर कड़ा प्रहार करने से पीछे नहीं हट रही है।

चीन के महत्वाकांक्षी सीपीईसी प्रोजेक्ट पर मंडराता खतरा

यह पूरा संघर्ष केवल सैन्य नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे ग्वादर पोर्ट का बड़ा आर्थिक और भू-राजनीतिक विवाद जुड़ा हुआ है। चीन इस बंदरगाह को अपने महत्वाकांक्षी 'बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव' (BRI) का मुख्य द्वार मानता है, जिसके जरिए अरब सागर तक सीधी पहुंच बनाई जा रही है। लेकिन बलोच जनता का साफ मानना है कि इस प्रोजेक्ट से उनकी जमीन और संसाधनों का सिर्फ शोषण हो रहा है, और स्थानीय लोगों को रोजगार या विकास के नाम पर केवल बर्बादी मिल रही है।

सैन्य छावनी में बदलते तटीय शहर और बढ़ता जनआक्रोश

कभी शांतिपूर्ण और खूबसूरत रहने वाला ग्वादर शहर अब भारी सैन्य छावनी में तब्दील हो चुका है। हर तरफ सेना की तैनाती और सख्त पहरेदारी ने स्थानीय लोगों के जीवन को घुटनभरा बना दिया है। यही कारण है कि आम जनता का गुस्सा अब हिंसक विरोध और बलोच विद्रोहियों के समर्थन के रूप में बाहर आ रहा है।

Trump-Putin Deal: उर्जा संकट से घबराये ट्रंप ने रूस से किया मनुहार, अब मिलेगा लाखों टन डीजल

जिस तरह से BLA ने समंदर में अपनी पकड़ मजबूत की है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान सरकार और सेना के लिए इस इलाके में टिके रहना बेहद मुश्किल होने वाला है।

Location :  New Delhi

Published :  12 October 2026, 8:58 AM IST