Day 2 पर ‘Tu Yaa Main’ को वीकेंड का सपोर्ट, फिर भी नहीं पकड़ी रफ्तार; जानें क्यों

Adarsh Gourav और Shanaya Kapoor की फिल्म Tu Yaa Main ने दूसरे दिन 1.03 करोड़ की कमाई की। Shahid Kapoor की O Romeo से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच जानिए फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और प्रदर्शन का पूरा विश्लेषण।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 15 February 2026, 1:34 PM IST

Mumbai: Tu Yaa Main ने रिलीज के दूसरे दिन वीकेंड का फायदा जरूर उठाया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार अब भी सुस्त नजर आ रही है। पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में हल्का इजाफा दर्ज किया गया, हालांकि यह बढ़त उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही।

डायरेक्टर Bejoy Nambiar की इस फिल्म ने शुक्रवार को करीब 60 लाख रुपये से ओपनिंग की थी। वहीं शनिवार को फिल्म ने लगभग 1.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 1.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। प्री-रिलीज चर्चा के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाने में सफल नहीं हो पाई है।

‘O Romeo’ से कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर O Romeo से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा का असर भी ‘Tu Yaa Main’ की कमाई पर साफ दिख रहा है। Shahid Kapoor स्टारर ‘O Romeo’ ने दूसरे दिन करीब 8.30 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे उसकी कुल कमाई 16.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

Shahid Kapoor की ‘O’ Romeo’ OTT पर कब आएगी? जानें सभी डिटेल्स

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि बड़े स्टार और मजबूत ओपनिंग के कारण ‘O Romeo’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, जिससे ‘Tu Yaa Main’ को सीमित स्क्रीन और कम फुटफॉल का सामना करना पड़ रहा है।

थाई फिल्म ‘The Pool’ का हिंदी रीमेक

‘Tu Yaa Main’ साल 2018 की थाई फिल्म The Pool का हिंदी रीमेक है। फिल्म में Adarsh Gourav और Shanaya Kapoor मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा मोना सिंह, पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ भी अहम किरदार निभा रहे हैं। कहानी अवनि शाह और मराठी कदम के इर्द-गिर्द घूमती है-एक सोशल मीडिया स्टार और एक संघर्षरत रैपर, जिनकी मुलाकात प्यार में बदल जाती है।

Bollywood News: गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की एंट्री! फैंस हुए क्रेजी, जानें कब होगी थिएटर में रिलीज

रोमांस से सर्वाइवल थ्रिलर तक का सफर

फिल्म की कहानी तब रोमांचक मोड़ लेती है जब दोनों गोवा के एक स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं। स्थिति तब और खतरनाक हो जाती है जब वहां एक मगरमच्छ की मौजूदगी सामने आती है। रोमांस और सर्वाइवल थ्रिलर के इस अनोखे मिश्रण के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक बड़ी संख्या में खींचने में नाकाम रही है।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 15 February 2026, 1:34 PM IST