‘सब छोड़ दूंगी बस Tom मिल जाए…’ प्यार में इस कदर पागल थीं Nicole Kidman, खुद बयां की उस दीवानगी की दास्तान

निकोल किडमैन ने टॉम क्रूज के साथ अपनी शादी और तलाक को लेकर खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि वह टॉम के प्यार में इतनी डूबी थीं कि अपने करियर की भी चिंता नहीं थी और जरूरत पड़ने पर करियर छोड़ने को तैयार थीं। उन्होंने कीथ अर्बन से तलाक पर भी बात की।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 August 2026, 1:55 PM IST

News Delhi: मशहूर अभिनेत्री निकोल किडमैन ने अपने निजी जीवन और दो तलाक को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि टॉम क्रूज के साथ शादी के शुरुआती दौर में वह उनके प्यार में इतनी डूबी हुई थीं कि अपने करियर की भी चिंता नहीं थी। लोग उन्हें चेतावनी देते थे कि इस शादी का असर उनके करियर पर पड़ सकता है, लेकिन उस वक्त उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं थी।

टॉम क्रूज के प्यार में थीं निकोल

निकोल किडमैन ने बताया कि जब उन्होंने टॉम क्रूज से शादी की थी, तब वह अपने करियर से ज्यादा अपने रिश्ते को महत्व देती थीं। उन्होंने कहा कि वह प्यार में थीं और जरूरत पड़ने पर अपने प्यार के लिए करियर छोड़ने तक को तैयार थीं।

निकोल ने साल 1990 में 23 साल की उम्र में टॉम क्रूज से शादी की थी। उस समय टॉम क्रूज 28 साल के थे। दोनों का रिश्ता करीब एक दशक तक चला और साल 2001 में दोनों का तलाक हो गया।

US Visa New Rules: अमेरिका जाने से सहम रहे भारतीय छात्र और बदल रहे हैं अपना प्लान? H-1B फीस बना जंजाल

लोगों ने दी थी करियर खत्म होने की चेतावनी

निकोल के मुताबिक, कई लोगों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि हॉलीवुड के इतने बड़े स्टार से शादी करने के कारण उनकी अपनी पहचान और करियर प्रभावित हो सकता है। हालांकि, उस समय अभिनेत्री ने इन बातों को ज्यादा महत्व नहीं दिया।

उनका कहना था कि वह टॉम के प्यार में थीं और उस समय करियर उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं था।

दूसरे तलाक का अनुभव भी रहा मुश्किल

निकोल किडमैन ने अपने दूसरे पति और मशहूर म्यूजिशियन कीथ अर्बन से भी तलाक को लेकर बात की। दोनों ने 2006 में शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2025 में निकोल ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी और बाद में दोनों अलग हो गए।

Iran US Conflict: ईरान युद्ध बना ट्रंप के गले की फांस, होर्मुज खोलने की शर्त पर जंग रोकने को तैयार अमेरिका

अभिनेत्री ने बताया कि कीथ से अलग होना उनके लिए बेहद मुश्किल दौर था। उन्होंने खुद को डरा हुआ और कमजोर महसूस किया, लेकिन परिस्थितियों के सामने हार मानने के बजाय उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया।

तलाक का अनुभव अलग होता है

जब निकोल से पूछा गया कि क्या टॉम क्रूज से तलाक का अनुभव उनके दूसरे तलाक के समय काम आया, तो उन्होंने कहा कि हर बार अनुभव बिल्कुल नया होता है। जिंदगी के बारे में इंसान कुछ योजनाएं बनाता है, लेकिन परिस्थितियां कई बार बिल्कुल अलग दिशा में चली जाती हैं।

अभिनेत्री ने माना कि भविष्य उनके लिए भी पूरी तरह अनजान है और बदलते हालात के साथ खुद को ढालना ही जिंदगी का हिस्सा है।

Location :  News Delhi

Published :  15 August 2026, 1:52 PM IST