करोड़ों लोगों का दिल टूटा, बबीता बनने वाली हैं भाभी, जानें किससे नैन लड़ाने के बाद कर रही शादी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है। रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में उन्होंने शादी, प्यार, पसंद और विदेशी लड़कों को लेकर बेबाक राय रखी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 January 2026, 2:05 PM IST

Mumbai: टीवी की चमकदार दुनिया के पीछे कई बार ऐसी बातें छुपी होती हैं, जो अचानक सामने आकर फैंस को चौंका देती हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी, जिन्हें लोग हमेशा मुस्कुराते और परफेक्ट अंदाज में देखते आए हैं, इस बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर सवालों के घेरे में दिखीं। अफवाहों, कयासों और चर्चाओं के बीच पहली बार मुनमुन दत्ता ने चुप्पी तोड़ी और वो सच बताया, जिसे सुनकर उनके चाहने वाले हैरान भी हुए और खुश भी।

बबीता जी की पर्सनल फाइल खुली

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस का फेवरेट शो है और इस शो ने मुनमुन दत्ता को घर-घर पहचान दिलाई। शो में बबीता जी का किरदार निभाकर मुनमुन सुपरस्टार बन गईं। लेकिन रियल लाइफ में वो कैसी हैं, ये जानने की जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है। मुनमुन अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन पर्सनल लाइफ पर वो कम ही बोलती हैं।

कब शादी करेंगी मुनमुन दत्ता

रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में मुनमुन ने प्यार, शादी और ब्रेकअप पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो शादी करना चाहती हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें प्यार से प्यार है, लेकिन शादी को लेकर वो अभी क्लियर नहीं हैं। उनका कहना था कि अगर किस्मत में लिखा होगा तो शादी हो जाएगी, वो शादी के पीछे भागने वालों में से नहीं हैं।

कैसी होनी चाहिए लाइफ पार्टनर

मुनमुन ने बताया कि बचपन से उनके मन में कभी ये फिक्स नहीं रहा कि शादी कैसी होगी या पति ऐसा ही होना चाहिए। हालांकि पसंद पूछने पर उन्होंने ईमानदारी से कहा कि उन्हें गुड लुकिंग, होशियार और financially strong लड़के पसंद हैं। साथ ही कम्युनिकेशन स्किल्स उनके लिए बहुत मायने रखती हैं। मुनमुन ने ये भी साफ किया कि वो झूठ पसंद नहीं करतीं और रिश्ते में सच्चाई जरूरी है।

विदेशी लड़के संग घर बसाने का इरादा

एक्ट्रेस ने ये भी कबूला कि आजकल उन्हें कोरियन एक्टर्स काफी पसंद आ रहे हैं। जब विदेशी लड़के से शादी के सवाल पर बात आई, तो मुनमुन ने बिना झिझक हां कहा। उन्होंने कहा कि फॉरेनर्स के साथ उनकी बॉन्डिंग अच्छी रहती है क्योंकि उनका माइंडसेट अलग होता है। ट्रैवल की वजह से उनकी सोच खुली होती है और वो महिलाओं के साथ ज्यादा सलीके से पेश आते हैं।

हिंदुस्तानी मर्दों पर क्या बोली मुनमुन

मुनमुन ने साफ किया कि वो ये नहीं कह रहीं कि सभी हिंदुस्तानी पुरुष गलत होते हैं। उनके कई भारतीय दोस्त हैं जो महिलाओं की इज्जत करते हैं और बहुत अच्छे हैं। लेकिन हर कोई ऐसा नहीं होता और यही फर्क उन्हें महसूस होता है।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 17 January 2026, 2:05 PM IST