महाभारत की द्रौपदी ने 3 बार किया था सुसाइड का प्रयास, शादी के बाद पति ने भरा था जिंदगी में जहर

महाभारत की द्रौपदी के रूप में मशहूर रूपा गांगुली की जिंदगी पर्दे पर जितनी चमकदार दिखी, असल में उतनी ही संघर्षों से भरी रही। शादी, तलाक, डिप्रेशन और राजनीति तक उनके सफर की पूरी कहानी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 26 February 2026, 7:42 PM IST

New Delhi: टीवी की दुनिया में एक ऐसा किरदार भी आया, जिसने एक अभिनेत्री को अमर कर दिया। हम बात कर रहे हैं रूपा गांगुली की, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म "पार" से की थी। इसके बाद वो कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में नजर आई, लेकिन असली पहचान उन्हें मिली बीआर चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक "महाभारत" से। इस शो में उन्होंने द्रौपदी का ऐसा सशक्त किरदार निभाया कि रातों-रात वो टीवी की सबसे चर्चित स्टार बन गई।

आज भी जब महाभारत की बात होती है तो द्रौपदी के रूप में रूपा गांगुली का चेहरा लोगों की आंखों के सामने आ जाता है। इस ऐतिहासिक शो को करीब 36 साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी अदाकारी की छाप अब भी बरकरार है।

गोरखपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद: मंगलसूत्र लूटा और चप्पल छोड़कर फरार हुए बदमाश, जेठानी के सामने देवरानी से लूट

शादी के बाद बदली जिंदगी की दिशा

करियर के शिखर पर पहुंची रूपा ने वर्ष 1992 में ध्रुब मुखर्जी से शादी की। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। बाद में दिए इंटरव्यू में रूपा ने खुलासा किया था कि उनके पति नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों या टीवी में काम करें। उन्होंने बताया कि एक्टिंग छोड़ने के बाद वो पूरी तरह अपने पति पर निर्भर हो गई थी।

रूपा के मुताबिक, हालात ऐसे हो गए थे कि उन्हें अपने खर्च के लिए भी पति से पैसे मांगने पड़ते थे। इस स्थिति ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। करीब 15 साल तक मानसिक तनाव झेलने के बाद आखिरकार वर्ष 2007 में उन्होंने तलाक ले लिया।

रिश्ते, टूटन और डिप्रेशन

तलाक के बाद उनकी जिंदगी में बंगाली सिंगर दिब्येंदु मुखर्जी आए। दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। निजी जिंदगी में बार-बार मिली नाकामयाबी ने रूपा को गहरे तक झकझोर दिया। रूपा ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश की थी। इन कड़वे अनुभवों ने उनके भीतर रिश्तों को लेकर असुरक्षा भर दी थी।

लड़की को मैसेज करके Galgotias University के छात्र ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, मां बोली- कोई मेरे बेटे को जिंदा लौटा दो

एक्टिंग से राजनीति तक का सफर

निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव के बावजूद रूपा ने अपने अभिनय से दर्शकों को लंबे समय तक प्रभावित किया। बाद में उन्होंने राजनीति का रुख किया और पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय हो गईं। आज वो समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 26 February 2026, 7:42 PM IST