
पहचान उजागर होने पर भड़कीं आकांक्षा (Img: AI)
Mumbai: गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की वाइफ और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) रियलिटी शो 'Lock Upp Season 2' में लगातार अपने पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे कर रही हैं, जो दर्शकों को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पति गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से अलग रहने और तलाक की बात बताकर सभी को चौंका दिया था। अब शो के नए एपिसोड में उन्होंने अपनी जिंदगी का एक और ऐसा राज सबके सामने खोला है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन गया है।
शो के दौरान होस्ट्स ने आकांक्षा को एक वीडियो दिखाया जिसमें कंटेस्टेंट श्रेया कालरा (Shreya Kalra) को को-कंटेस्टेंट सूफी के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते और यह बताते हुए देखा गया कि वह बायसेक्सुअल हैं। वीडियो देखते ही आकांक्षा इमोशनल हो गईं। कुछ देर तक खुद को संभालने के बाद उन्होंने फैसला किया कि अब वह इस सच को खुद दुनिया के सामने रखेंगी।
बाद में, आकांक्षा चमोला ने माना कि असल में वह बायसेक्शुअल हैं। होस्ट्स से खुलकर बात करते हुए उन्होंने कहा, "शादी से पहले मैं बायसेक्सुअल थी। कुछ लड़कियों के साथ मेरे रिश्ते थे। वे बहुत गहरे या अंतरंग रिश्ते नहीं थे, लेकिन मैं कुछ महिलाओं के साथ जुड़ी हुई थी।"
एक्ट्रेस ने कहा कि लोग उनकी पहचान को अलग-अलग नाम दे सकते हैं, लेकिन उनके लिए यह किसी लेबल का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्यार को किसी एक दायरे में नहीं बांधा जा सकता और उन्होंने हमेशा अपने दिल की भावनाओं को ही अहमियत दी है।
एलिमिनेशन से बचने के बाद जब आकांक्षा दोबारा कंटेस्टेंट्स के बीच पहुंचीं तो उन्होंने श्रेया कालरा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उनका कहना था कि किसी की पर्यासनल लाइफ या पहचान को उसकी इजाजत के बिना पब्लिक करना बेहद गलत है। उन्होंने श्रेया के बिहेवियर को पर नाराजगी जताई। आकांक्षा के इस खुलासे और उसके बाद हुए तीखे टकराव ने 'लॉक अप 2' के घर का माहौल और भी गर्म कर दिया है।
Location : Mumbai
Published : 5 July 2026, 12:52 PM IST