
रणबीर कपूर के बर्थडे पर बेटी राहा की मस्ती
Mumbai: बॉलीवुड के हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपना 43वां जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया। आमतौर पर सितारे अपने बर्थडे पर पार्टी और जश्न रखते हैं, लेकिन रणबीर ने इस बार अपने परिवार के साथ समुद्र किनारे समय बिताना चुना। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस के लिए एक वीडियो मैसेज भी रिकॉर्ड किया, जिसे देखकर उनके चाहने वालों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, वीडियो की असली स्टार उनकी लाडली बेटी राहा कपूर रहीं, जिनकी मीठी आवाज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
रणबीर का यह वीडियो उनके एक इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किया गया है। इसमें रणबीर ब्लू कलर की जैकेट पहने समुद्र किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए रणबीर ने कहा, 'मैं दिल से आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इस साल जन्मदिन पर मुझे जितना प्यार और शुभकामनाएं मिली हैं, उसके लिए तहे दिल से धन्यवाद।'
उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं अब 43 साल का हो गया हूं और ये अब साफ दिखने भी लगा है। मेरी दाढ़ी में सफेद बाल हर साल बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल मेरे दिल में सिर्फ प्यार और शुक्रगुजारी है, अपने परिवार, दोस्तों, काम और सबसे ज्यादा अपने फैंस के लिए। थैंक्यू मुझे इतना स्पेशल फील कराने के लिए।'
रणबीर के इस वीडियो में जहां उनके मैसेज ने फैंस को इमोशनल किया, वहीं बैकग्राउंड से आती उनकी बेटी राहा कपूर की आवाज ने सबका दिल जीत लिया। राहा भले ही कैमरे पर नजर नहीं आईं, लेकिन उनकी प्यारी आवाज ने पूरे वीडियो का माहौल बदल दिया।
Bollywood: एनिमल के सेट से लीक हुआ वीडियो, गैंगस्टर लुक दिखें रणबीर कपूर
राहा अपनी मां आलिया भट्ट से बात करती सुनाई दीं। एक पल तो ऐसा भी आया जब राहा मासूम अंदाज में जोर से “मम्मा” कहती हैं। इस छोटी-सी झलक ने फैंस को बेहद खुश कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि राहा की क्यूट वॉइस ने वीडियो को और भी खास बना दिया।
रणबीर कपूर ने इस बार कोई पार्टी ऑर्गनाइज नहीं की। उन्होंने शांति और सुकून के बीच परिवार संग वक्त बिताना चुना। आलिया भट्ट और राहा के साथ बिताए ये पल उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं थे। फैंस ने भी इस सादगी को खूब सराहा और रणबीर की सादगीपूर्ण लाइफस्टाइल की तारीफ की।
आलिया,रणबीर कपूर को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला
जैसे ही रणबीर का यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। फैंस ने उन्हें बर्थडे विश करने के साथ-साथ राहा की मासूम आवाज पर ढेर सारा प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, 'रणबीर का मैसेज दिल को छू गया, लेकिन राहा की आवाज ने दिन बना दिया।' वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “हमने पहली बार राहा को बोलते सुना, बहुत प्यारी है।”
Location : Mumbai
Published : 28 September 2025, 3:18 PM IST