Dhamaal 4 Movie X Review: थिएटर में गूंजा ‘आदि-मानव’ का शोर! जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म

'धमाल 4' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। X पर फिल्म के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं और कई लोगों ने इसे एक मज़ेदार फिल्म बताया है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 10 July 2026, 1:12 PM IST

Mumbai: बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'Dhamaal' की चौथी फिल्म 'Dhamaal 4' गुरुवार, 10 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म के पहले शो के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी राय साझा करनी शुरू कर दी है। कई लोगों ने फिल्म को मनोरंजन से भरपूर बताया है, जबकि कुछ दर्शकों ने इसके हास्य और कहानी को लेकर सवाल भी उठाए हैं।

पुरानी स्टारकास्ट ने फिर बिखेरा कॉमेडी का रंग

फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की लोकप्रिय टीम बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दी है। इन कलाकारों की जोड़ी पहले की फिल्मों में दर्शकों को खूब पसंद आई थी और इस बार भी उनसे काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में कॉमेडी के साथ एडवेंचर और खजाने की तलाश की कहानी को जोड़ा गया है। दर्शकों को पुरानी टीम को एक साथ देखकर खुशी हुई और कई लोगों ने उनकी कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की।

ये भी पढ़ें: Mumbai Rain Alert: मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश का RED ALERT, दोपहर में आएगा 4.26 मीटर ऊंचा हाई टाइड

सोशल मीडिया पर सामने आए दर्शकों के रिव्यू

फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू आने लगे। कुछ दर्शकों ने फिल्म को हल्की-फुल्की और पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्म बताया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म के कुछ मजाक पुराने और कमजोर लगे। एक दर्शक ने लिखा कि फिल्म में कुछ कलाकारों को उनकी क्षमता के अनुसार स्क्रीन टाइम नहीं मिला, जबकि कुछ किरदारों को जरूरत से ज्यादा जगह दी गई है। हालांकि, कई लोगों ने यह भी कहा कि फिल्म को बिना ज्यादा सोच-विचार के केवल मनोरंजन के नजरिए से देखना चाहिए।

कॉमेडी और एडवेंचर का मिला-जुला पैकेज

फिल्म में केवल कॉमेडी ही नहीं बल्कि रोमांच और एक्शन के कई दृश्य भी शामिल किए गए हैं। कहानी में खजाने की खोज, समुद्री लुटेरे, रहस्य, हॉरर और जंगल से जुड़े कई रोमांचक दृश्य देखने को मिलते हैं। इसके अलावा फिल्म में मगरमच्छ, बाघ, सांप और ऑक्टोपस जैसे जीवों को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है, जिससे बच्चों और परिवार के दर्शकों के लिए मनोरंजन का स्तर बढ़ाने की कोशिश की गई है।

फिल्म समीक्षकों ने भी की सराहना

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 'Dhamaal 4' को 3.5 स्टार की रेटिंग देते हुए इसे मनोरंजन से भरपूर फिल्म बताया है। उनके अनुसार फिल्म का पहला हिस्सा हंसी-मजाक से भरपूर है, जबकि इंटरवल के बाद कहानी और ज्यादा रोचक हो जाती है। उन्होंने कहा कि फिल्म में तर्क और वास्तविकता तलाशने के बजाय इसे मनोरंजन के तौर पर देखा जाना चाहिए। निर्देशक इंद्र कुमार ने दर्शकों को हंसाने और बांधे रखने के लिए कई अलग-अलग तत्वों का इस्तेमाल किया है।

 

अब तक सामने आए शुरुआती रिव्यू और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर 'Dhamaal 4' को औसतन 3.5/5 स्टार की रेटिंग मिल रही है। कई फिल्म समीक्षकों और शुरुआती दर्शकों ने इसे एक अच्छी फैमिली एंटरटेनर और हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म बताया है।

 

 

Dhamaal 4 Rating (शुरुआती रुझान)

क्रिटिक रेटिंग: 3.5/5

पब्लिक रिएक्शन: 3 से 3.5/5

फैमिली एंटरटेनमेंट वैल्यू: 4/5

कॉमेडी और मनोरंजन: 3.5/5

ये भी पढ़ें: Mumbai Rain Alert: मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश का RED ALERT, दोपहर में आएगा 4.26 मीटर ऊंचा हाई टाइड

150 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म

रिपोर्टों के मुताबिक 'Dhamaal 4' का निर्माण करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है। फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म पहले दिन भारत में लगभग 12 से 14 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने 5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली थी और अंतिम आंकड़ा 6 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंचने की संभावना जताई गई थी।

पहले दिन के प्रदर्शन पर टिकी निगाहें

अब सभी की नजरें फिल्म के पहले वीकेंड के प्रदर्शन पर हैं। यदि दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया जारी रहती है, तो 'Dhamaal 4' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत कर सकती है। कॉमेडी और पारिवारिक मनोरंजन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म एक अच्छा विकल्प मानी जा रही है।

Location :  Mumbai

Published :  10 July 2026, 12:04 PM IST